फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: लक्षण दिखने के कितने दिन बाद कराएं जांच, कब हों क्वारंटाइन, जानें ऐसे ही कई जरूरी सवालों के जवाब

Thu, 29 Apr 2021 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
डॉ सिद्धार्थ गुप्ता
एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा

हर तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी है। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत हर किसी को परेशान कर रही है। वहीं, जिन लोगों को हल्का सा सर्दी-जुकाम या फिर बुखार आ रहा है, वो लोग भी घबरा रहे हैं और इस बात को लेकर डर रहे हैं कि कहीं वो भी तो कोरोना वायरस की चपेट में नहीं आ गए। ऐसे में आपका जानना जरूरी है कि आपको अगर ऐसा कुछ लगता है, तो सबसे पहले आपको क्या कदम उठाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना के नए लक्षण - फोटो : अमर उजाला
लक्षणों का रखें ध्यान
  • कोरोना की दूसरी लहर पहले के मुकाबले काफी खतरनाक है। इस बार युवा लोग भी काफी ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में आपको लक्षणों को अनदेखा नहीं करना है, क्योंकि ऐसा करने से आगे चलकर फेफड़ों में दिक्कतें और ऑक्सीजन की कमी आदि की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
ये हैं लक्षण-

सर्दी-जुकाम
तेज बुखार
गले में खराश
नाक का बहना
सांस लेने में दिक्कत
आंखों का लाल होना
सिर दर्द होना
मांसपेशियों या पूरे शरीर में दर्द आदि।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पहले ही दिन हो जाएं क्वारंटाइन
  • अगर आपको अपने में कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण नजर आते हैं, तो आपको उसी वक्त यानी पहले दिन से ही खुद को बाकी लोगों से अलग कर लेना चाहिए। जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार न करें, बल्कि खुद को क्वारंटाइन करना ही समझदारी है। अपने खाने वाले बर्तन, अपने कपड़े आदि जरूरत का सामान लेकर एक अलग कमरे में खुद को क्वारंटाइन करें।
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद जांच कराएं
  • लोग इस बात को लेकर भी उलझन में रहते हैं कि लक्षण दिखने के कितने दिन बाद उन्हें कोरोना टेस्ट कराना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि लोग शुरुआती लक्षण दिखने पर ही बहुत जल्दी जांच कराने के लिए पहुंच जाते हैं, जिसके कारण कई बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि संक्रमण का संकेत दिखने के तीन बाद टेस्ट कराना सही समय है। हालांकि, लक्षण दिखते ही टेस्ट कराने में भी कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खुद डॉक्टर न बनें, अपनी मर्जी से दवा न लें
  • कई लोगों को देखा जाता है कि उन्हें कोई दिक्कत होती है, तो वो अपनी मर्जी से दवा ले लेते हैं। लेकिन आपको कोरोना के मामले में ऐसी गलती नहीं करनी है, क्योंकि ऐसा करने से आप पर इसका गलत असर पड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें, अपनी मर्जी से कोई दवा भूलकर भी न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑक्सीजन का ध्यान रखें
  • देश में इस वक्त ऑक्सीजन का एक बड़ा मुद्दा है, और देखने में आ रहा है कि लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। वहीं, कोरोना की वजह से लोगों का ऑक्सीजन लेवल भी गिर रहा है। ऐसे में आपको अपना ऑक्सीजन लेवल चैक करना है। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 94 से ऊपर है, तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन इससे कम होने पर आपको अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

नोट: यह लेख एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें