फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कोरोना की तीसरी लहर से करना है बचाव, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान

Wed, 22 Sep 2021 10:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी बेहद खतरनाक बीमारी है। पलक झपकते ही ये वायरस आपको अपना शिकार बना सकता है। पहली और दूसरी लहर में सभी ने देखा कि किसी तरह भारत में इस वायरस ने कहर मचाया। ऐसे में जहां एक तरफ लोग संक्रमित हुए, तो वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में लोगों की जान गई और ये सिलसिला अब भी जारी है। हालांकि, संक्रमण की दर और इससे होने वाली मृत्युदर में कमी जरूरी है। लेकिन विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसर लहर की चेतावनी दे चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते खुद को इस वायरस से बचाया जा सके। भले ही हम इस तीसरी लहर को आने से नहीं रोक सकते, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद को और अपने परिवार को इस वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
वैक्सीन लगवाएं
  • कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप वैक्सीन जरूर लगवाएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। कई लोग वैक्सीन को लेकर गलतफहमी पाले हुए हैं, लेकिन हमें ये समझना होगा कि डॉक्टर्स पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। इसलिए अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

3 of 6
Double mask - फोटो : istock
मास्क पहनें
  • कोरोना की शुरूआत से ही कहा जा रहा है कि मास्क जरूर पहनें। किसी से मिलते समय, घर से बाहर जाते समय, दफ्तर में, बस में, मेट्रो में, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आदि आपको मास्क जरूर पहनकर रखना है। हो सके तो सिंगल की जगह डबल मास्क पहनें, क्योंकि ये ज्यादा असरदार है।

4 of 6
देश में कोरोना की तीसरी लहर - फोटो : ANI
सामाजिक दूरी जरूरी
  • तीसरी लहर से बचने के लिए और खुद को व और अपने परिवार को कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको लोगों से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। लोगों से मिलते समय दूर खड़ें हों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, कहीं लाइन में खड़े होते समय दो गज की दूरी का ध्यान रखें आदि।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाइजीन का ध्यान रखें
  • अपने हाथों को समय-समय पर साबुन या हैंड सैनिटाइजर की मदद से साफ करते रहें। किसी चीज को, सतह को छूने से पहने और बाद में अपने हाथों को जरूर साफ करें, कहीं बाहर से आ रहे हैं तो नहाना एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
अफवाहों से बचें
  • कोरोना वायरस महामारी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आती रहती हैं, लेकिन आपको इन पर ध्यान नहीं देना है। वैक्सीन को लेकर, बीमारी को लेकर, किसी अस्पताल को लेकर आदि किसी भी तरह की अफवाह से बचें और खुद को कोरोना से बचाने पर ध्यान दें।
 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें