ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आएगी तो वह बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होगी। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर भी बच्चों के लिए कम खतरनाक नहीं है। इस लहर में बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। यह वायरस अब हर उम्र के बच्चों पर अपना असर डाल रहा है। इसलिए बच्चों में कोरोना के लक्षणों की पहचान करना बहुत ही जरूरी है, ताकि बीमारी गंभीर रूप ना ले सके और बच्चों का समय पर इलाज हो सके, ताकि वो ठीक हो जाएं। केंद्र सरकार के ट्विटर हैंडल पर इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है।