देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इससे बचाव और इसके उपायों को लेकर तरह-तरह की रिसर्च सामने आ रही है। इसके इलाज के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हो गई हैं और आने वाले समय में जल्द ही वैक्सीन भी उपलब्ध होगी। जबतक वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और एजेंसियां बचाव के लिए लगातार सलाह दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के टिप्स दिए जा रहे हैं। एक दावा यह भी किया जा रहा है कि गले को तर यान गीला रखना फायदेमंद है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि हर 15 मिनट में पानी पीते रहने से कोरोना वायरस का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ऐसा कर के कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। इसमें कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं विस्तार से: