देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। रोजाना 40 हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दिक्कत ये है कि कई राज्यों में केस कम हो रहे हैं तो कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन बढ़ते केस के कारणों पर दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. अंजन त्रिखा कहते हैं, 'इसका सबसे पहला कारण तो ये कह सकते हैं कि उस राज्य या शहर के लोग वैक्सीनेट नहीं हुए हैं। दूसरा ये भी कि लोगों द्वारा कोविड नियमों की अनदेखी की जा रही होगी। किसी भी तरह के समारोह से हमें दूर रहना है। लोगों को भी वैक्सीन के लिए प्रेरित करना होगा। जितनी जल्दी वैक्सीनेशन होगा, उतनी जल्दी ही बीमारी की गंभीरता को कम कर पाएंगे और तीसरी लहर को आने से रोक पाएंगे।' आइए डॉ. त्रिखा से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...