फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लेने से पहले जरूर करें ये दो काम, बढ़ जाएगी टीके की प्रभावशीलता, वैज्ञानिकों का दावा

Wed, 27 Jan 2021 02:47 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
भारत सहित पूरे विश्व में कोविड टीकाकरण अभियान जोरों पर है। देश में अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है और आने वाले दिनों में सरकार इस प्रक्रिया में और तेजी लाने की तैयारी कर रही है। अभी, इस संक्रामक वायरस से खुद को बचाने का एकमात्र संभव तरीका टीकाकरण ही है, लेकिन वैक्सीन की प्रभावकारिता बढ़ाने के लिए आपको सिर्फ टीका लेने से ज्यादा कुछ करना होगा। हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, टीके की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए आपको अपने टीकाकरण से पहले दो जरूरी काम करने होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये दो चीजें वैक्सीन को बना सकती हैं और अधिक प्रभावी
  • अगर आपका प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत नहीं है तो वैक्सीन अकेले आपको वायरस से नहीं बचा सकती है। हमारे शरीर को वैक्सीन की प्रतिक्रिया सुधारने के लिए एक मजबूत आंतरिक प्रणाली का होना बहुत जरूरी है, नहीं तो हमारा शरीर आसानी से अवसाद और तनाव जैसी स्थितियों से प्रभावित हो सकता है। बहुत अधिक तनाव लेने या उदास रहने से संभवतः वायरस के प्रति प्रतिरक्षा कम हो सकती है। हालांकि, मनोवैज्ञानिक विज्ञान पर 'पर्सपेक्टिव्स' पत्रिका में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के निष्कर्षों के मुताबिक, नींद और व्यायाम दो ऐसी विशेष गतिविधियां हैं जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
नींद और व्यायाम 
  • चूंकि आने वाले हफ्तों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के आगे बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए लोगों को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपनी नींद को प्राथमिकता देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। शोधकर्ताओं ने सिफारिश की है कि वैक्सीन लेने की योजना बनाने वालों को रात में पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और कम से कम 24 घंटे पहले खूब व्यायाम करना चाहिए। हालांकि यह एकमात्र ऐसा अध्ययन नहीं है जिसने टीकाकरण प्रतिक्रिया के साथ नींद और शारीरिक गतिविधि के स्तर को जोड़ा है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बिहेवरल मेडिसिन में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि फ्लू के टीके उन लोगों पर प्रभावी होते हैं जो टीका लेने से दो रात पहले पर्याप्त मात्रा में नींद लेते हैं। हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-बी के टीकों के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींद और व्यायाम किस तरह बढ़ाते हैं टीके की प्रभावशीलता? 
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, नींद की कमी एंटीबॉडी का उत्पादन करने के लिए आवश्यक प्रतिरक्षा प्रक्रियाओं में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है। इसलिए एंटीबॉडी की संख्या बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना आवश्यक है। वहीं दूसरी ओर, टीका लेने से पहले आपके सक्रिय हो जाने से यानी व्यायाम करने से वैक्सीन लेने के बाद आपकी प्रतिरक्षा का सहयोग करने में भी मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टीकाकरण से पहले नींद और व्यायाम का कार्यक्रम 
  • रात को सोने से पहले और उठने के बाद यानी सुबह की आपकी दिनचर्या कुछ ऐसी होनी चाहिए। रात को सोने से पहले अपने टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कम से कम 30 मिनट पहले बंद कर दें और साथ ही शराब, कैफीन युक्त भोजन या पेय और ज्यादा मात्रा में भोजन का सेवन न करें। इसके अलावा वैक्सीन मिलने से पहले और बाद में हर दिन 30 मिनट के लिए किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम करें। टीके की दूसरी खुराक मिलने तक इस दिनचर्या को बनाए रखें, जिसे आमतौर पर कुछ हफ्ते बाद दिया जाता है। दोनों खुराक मिलने के बाद ही आपको कोविड-19 के खिलाफ टीका लगा है, यह माना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें