फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों को कब से वैक्सीन मिलेगी, क्या गर्मी आने पर वायरस का रूप बदल सकता है? विशेषज्ञ से जानें

Wed, 27 Jan 2021 01:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
भारत में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब तक सबसे अधिक कर्नाटक में दो लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। उसके बाद ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना का नंबर आता है। चूंकि पहले तो हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से अधिक उम्र के लोग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर आम लोगों को कब से वैक्सीन मिलेगी? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
आपको कोरोना की वैक्सीन दी गई, आपका कैसा अनुभव रहा?  
  • दिल्ली स्थित आईएमए के पूर्व महासचिव डॉ. नरेंद्र सैनी कहते हैं, 'जब से यह महामारी फैली तब से निरंतर मैं मरीजों को देख रहा हूं, कोरोना के मरीजों को भी देख रहा हूं। आज दो दिन हो गए, मुझे कोरोना की वैक्सीन लगवाए हुए, मुझे कोई साइड-इफेक्ट नहीं हुआ। लोग कहते हैं कि जहां पर इंजेक्शन लगता है वहां दर्द होता है, बुखार आता है, मुझे और मेरे करीब एक दर्जन साथी स्वास्थ्यकर्मियों में ऐसा कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिला है।'  
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लगवाते ही कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे? 
  • डॉ. नरेंद्र सैनी कहते हैं, 'यह लोगों में बहुत बड़ा भ्रम है कि वैक्सीन लगवाते ही वो सुरक्षित हो जाएंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं है। वैक्सीन की दो डोज हैं। अगर एक इंजेक्शन आज लगा तो दूसरा 28 दिन के बाद लगेगा और उसके भी 14 दिन के बाद शरीर में एंटीबॉडी शुरू होंगे। इस बीच अगर आप लापरवाही बरतेंगे तो कोरोना हो सकता है।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
सीरो सर्वे के अनुसार दिल्ली में 50-60 फीसदी लोग संक्रमित हो चुके हैं तो क्या हर्ड इम्यूनिटी आ चुकी है? 
  • डॉ. नरेंद्र सैनी कहते हैं, 'यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि इस सवाल का जवाब देने से पहले हमें पता होना चाहिए कि सीरो सर्वे का सैंपल साइज कितना था। अब अगर मान लीजिए हर्ड इम्यूनिटी आ भी गई है, तो भी हम यह नहीं कह सकते हैं कि हमें वैक्सीन की जरूरत नहीं या हमें मास्क लगाने की जरूरत नहीं, सुरक्षित शारीरिक दूरी नहीं रखनी है या हाथों की सफाई नहीं रखेंगे। यह सब तो अभी पूरी सावधानी के साथ जारी रखना होगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
आम लोगों को कब से वैक्सीन दी जाएगी? 
  • डॉ. नरेंद्र सैनी कहते हैं, 'वैक्सीन बनने में समय लगता है। भारत ने अपनी क्षमता के अनुसार अभी तक 30 करोड़ लोगों के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है। फिलहाल हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 वर्ष की आयु से अधिक लोगों को और कोमोरबिडिटी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। बाकियों का नंबर कब आएगा, इस बारे में सरकार दो-तीन महीने में घोषणा कर देगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या गर्मी आने पर वायरस का रूप बदल सकता है? 
  • डॉ. नरेंद्र सैनी कहते हैं, 'वायरस को आए हुए एक साल के ऊपर हो गया है और इसने सर्दी, गर्मी, बरसात तीनों मौसम देख लिए हैं। किसी भी देश में मौसम की वजह से वायरस में बदलाव नहीं आया है। यह वायरस कब कौन सा रूप लेगा, हम कुछ नहीं कह सकते हैं। अब यूके का वायरस ले लीजिए, वहां नया स्ट्रेन पिछले वाले वायरस की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है। इसी प्रकार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका में जो बदलाव हुए वो नजर आ रहे हैं। दरअसल, इसके अलावा भी बहुत सारे बदलाव हुए हैं, जो नजर नहीं आए हैं। आगे होने वाले बदलाव कितने घातक होंगे, यह अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें