फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: स्वाद और गंध महसूस न होना है कोरोना का सबसे सटीक लक्षण, नए शोध में खुलासा

Fri, 22 Jan 2021 10:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड-19 वायरस के बारे में सबसे पहले साल 2019 के नवंबर या दिसंबर में पता चला था और तब से लेकर अब तक दुनिया इससे जूझ रही है। इस वायरस से अब तक नौ करोड़ 80 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 21 लाख से अधिक लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि अब तो इसके खिलाफ टीकाकरण अभियान भी चल रहे हैं और वायरस को लेकर लगातार शोध भी हो रहे हैं, जिसमें नई-नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं। वैसे तो कोरोना के बहुत सारे लक्षण हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हो चुका है, लेकिन अब एक ताजा शोध में यह दावा किया जा रहा है कि स्वाद और गंध महसूस न होना कोरोना के सबसे सटीक लक्षण होते हैं, यानी अगर आपकी सूंघने की शक्ति खत्म हो गई है या किसी चीज की गंध नहीं मिल रही है, तो समझ लीजिए कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस नए शोध को केमिकल सेंस नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। डेनमार्क के आरहूस विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर अलेक्जेंडर विएक फजेल्डस्टैड कहते हैं, 'यह शोध इस बात पर जोर देता है कि इस लक्षण (गंध महसूस न होना) के बारे में पता होना कितना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कोरोना संक्रमण का एकमात्र लक्षण हो सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने दुनिया के 23 देशों के 4,500 कोरोना मरीजों से सवाल पूछे थे, जिसका जवाब उन्होंने दिया था। इससे यह पता चला कि गंध की भावना का औसत नुकसान 0-100 के पैमाने पर 79.7 था, जो एक बड़े संवेदी नुकसान का संकेत देता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अध्ययन में यह पाया गया कि ज्यादातर लोगों में गंध महसूस न होने की समस्या 40 दिनों तक बनी रही। प्रोफेसर अलेक्जेंडर विएक फजेल्डस्टैड कहते हैं कि दूसरी किसी भी वायरल बीमारी की तुलना में कोरोना से संक्रमित मरीजों की परेशानी लंबे समय तक बरकरार रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अध्ययन दर्शाता है कि गंध की हानि कोविड-19 का ऐसा विशिष्ट लक्षण है, जिससे संक्रमण की पहचान होती है। इससे पता चलता है कि गंध की भावना बारीकी से कैसे कोरोना संक्रमित शरीर से जुड़ी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें