फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या होता है लॉन्ग कोविड? जानिए इसके लक्षणों समेत सभी जरूरी बातें

Thu, 17 Dec 2020 11:35 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस को समझ पाना इतना आसान नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस वायरस के संक्रमण से कोई व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाता है तो किसी में ठीक होने के बाद भी लक्षण कई दिनों तक दिखते रहते हैं। आजकल कई लोगों के लॉन्ग कोविड से भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। दरअसल, लॉन्ग कोविड का मतलब है लंबे समय के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित होना जबकि कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई हो। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय से कोविड-19 से पीड़ित मरीजों पर मानसिक रूप से बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर लोग तो कोरोना वायरस के संक्रमण से दो हफ्ते में ठीक हो जाते हैं या जो गंभीर रूप से बीमार होते हैं, उन्हें ठीक होने में तीन से चार हफ्ते का समय लग सकता है। लेकिन कई लोग तो कोरोना के साथ ही जी रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ लोगों के लिए कोरोना का संक्रमण लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लॉन्ग कोविड के मुख्य लक्षण 
  • लगातार रहने वाले कोविड-19 से जुड़े लक्षण  
  • पोस्ट इंटेनसिव केयर सिंड्रोम 
  • फेफड़ों और दिल को नुकसान
  • पोस्ट वायरल फटीग सिंड्रोम 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर लॉन्ग कोविड सपोर्ट ग्रुप के 14 लोगों से हुई बातचीत के आधार पर अक्तूबर में एक समीक्षा रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस समीक्षा में यह पाया गया था कि कोरोना के लगातार रहने वाले लक्षण की वजह से सांस लेने में परेशानी, दिमाग, दिल, किडनी (गुर्दे), आंत और त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुछ महीने पहले अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन की पत्रिका में भी एक अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस अध्ययन में रोम के सबसे बड़े अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे 143 कोरोना मरीजों को शामिल किया गया था। इसमें पाया गया कि 87 फीसदी मरीजों में कोरोना से ठीक होने के दो महीने बाद भी कम से कम एक लक्षण तो देखने को मिला ही जबकि आधे से ज्यादा मरीजों को काफी समय तक थकान महसूस होती रही। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कोरोना के संक्रमण से ठीक होने के बाद भी आपको लक्षण नजर आते हैं या लक्षण बढ़ते जा रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें