फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ और फिट रहने के लिए डाइट में शामिल करें काली गाजर, जानिए इसका सेवन करने के फायदे

Thu, 17 Dec 2020 08:59 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
काली गाजर भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
लाल गाजर के फायदों के बारे में सभी को पता होता है। लाल गाजर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। काली गाजर के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। काली गाजर भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। काली गाजर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको काली गाजर के फायदे बताएंगे। सर्दियों में काली गाजर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए काली गाजर के फायदे...
विज्ञापन

2 of 9
काली गाजर का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
  • काली गाजर का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। दिल के मरीजों को सर्दियों में डाइट में काली गाजर को शामिल करना चाहिए। काली गाजर में एंथोसायनिन पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन

3 of 9
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में काली गाजर को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए डाइट में काली गाजर को शामिल करें। काली गाजर का सेवन करने से पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है। काली गाजर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

4 of 9
एनिमिया के मरीजों को डाइट में काली गाजर को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रक्त संचार बेहतर होता है
  • काली गाजर का सेवन करने से खून साफ होता है और रक्त संचार बेहतर होता है। एनिमिया के मरीजों को डाइट में काली गाजर को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 9
काली गाजर का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन नियंत्रण में रहता है
  • काली गाजर का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। आज के समय में वजन को नियंत्रण में रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आप वजन को नियंत्रण में रखने के लिए काली गाजर को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
काली गाजर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है
  • काली गाजर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को काली गाजर को डाइट में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सहायक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कैंसर के उपचार में फायदेमंद
  • काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सहायक होते हैं। काली गाजर का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

8 of 9
काली गाजर का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों के लिए फायदेमंद
  • काली गाजर का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से काली गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

9 of 9
काली गाजर का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्किन के लिए फायदेमंद
  • स्किन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना काली गाजर का सेवन करें। काली गाजर का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें