कोरोना वायरस के बारे में कई ऐसी जरूरी बातें हैं, जिनके बारे में लोग जानते ही नहीं हैं और ऐसे में वो गलती कर बैठते हैं। यही गलती कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को घर ला सकती है। इसलिए हम आपके लिए कोरोना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब लेकर आए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो...
कोरोना गॉगल वायरस से कितना सुरक्षित रखता है?
लोक नायक अस्पताल के डॉ. नरेश गुप्ता के मुताबिक, 'कोरोना गॉगल उन डॉक्टरों के लिए है, जो कोविड वार्ड में रहते हैं। कोविड मरीजों का इलाज करते हैं और संक्रमितों के पास जाते हैं। जिस तरह से एन-95 मास्क सामान्य लोग नहीं लगा पाते हैं, उन्हें घुटन होने लगती है, उसी तरह यह गॉगल सामान्य लोगों के लिए नहीं है। इससे उनको परेशानी हो सकती है।'