मॉनसून के मौसम में बारिश के साथ ही मच्छर बढ़ने लगते हैं। इस मौसम में एक तरफ वायरल फीवर या मौसमी फ्लू का खतरा रहता है तो दूसरी ओर मच्छरजनित रोगों का भी डर बना रहता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से अपील की है कि मॉनसून के मौसम में एहतियात बरतें। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "यह वर्षाजनित और मच्छरजनित रोगों का मौसम है। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि ठीक तरीके से एहतियात बरतें। सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की देखभाल सुनिश्चित कर रही है। सुरक्षित रहिए, खुश रहिए।"
आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जिसके फैलने की संभावना इस मौसम में ज्यादा रहती है। यह भी जानना जरूरी है कि इन बीमारियों से बचने के लिए कौन सी सावधानियां बरतनी जरूरी है।