देश में पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण के मामले थोड़े कम आ रहे हैं, जबकि इससे पहले मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। हालांकि फिर भी रोजाना साढ़े तीन लाख से अधिक संक्रमित मरीज तो मिल ही रहे हैं, लेकिन इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि रोजाना लाखों लोग संक्रमण से ठीक भी तो हो रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अधिकतर मरीज तो घर पर ही उचित देखभाल के बाद ठीक हो जा रहे हैं। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि होम आइसोलेट कोविड मरीज का डाइट क्या होना चाहिए और होम आइसोलेशन में फेफड़ों के संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है?