फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ की राय: आखिर लोगों को कब करानी चाहिए कोरोना की जांच? जान लीजिए ये बेहद जरूरी बात

Thu, 15 Apr 2021 03:43 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और साथ ही कोरोना से ठीक होने की दर में भी लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटे में दो लाख से भी अधिक संक्रमित पाए गए हैं और इसी के साथ देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 14 लाख 71 हजार से अधिक हो गई है। लगातार यह सुनने में आ रहा है कि कई जगहों पर रेमडेसिवीर दवा की किल्लत हो गई है, जिसे कोरोना के इलाज में कारगर माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रेमडेसिवीर कहां से मिलेगी और कोविड के इलाज में यह कितनी प्रभावी है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
रेमडेसिवीर कहां से मिलेगी और कोविड के इलाज में कितनी प्रभावी है? 
  • दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'रेमडेसिवीर एक तरह की एंटीवायरल दवाई है, इसका इस्तेमाल पहले जो सार्स कोरोना वायरस आया था, उसमें किया गया था। उस बार के कोरोना वायरस में इसका कई जगह लाभ देखा गया था, लेकिन अब जो डाटा आया है, उसमें इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं देखा गया है। अभी इलाज के लिए ऑक्सीजन और स्टेरॉयड को ही प्रभावी इलाज माना जा रहा है। रेमडेसिवीर अभी एक तरह से सहयोगी है, सीधे तौर पर इसका प्रभाव देखने को नहीं मिला है।'
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था खुद करनी है या अस्पताल मुहैया कराएगा? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर होम आइसोलेशन में किसी को ऑक्सीजन की जरूरत है और घर पर ही इलाज चाहते हैं, तो खुद ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी। अगर अस्पताल में जाकर भर्ती होना चाहते हैं तो अस्पताल उसकी व्यवस्था करेगा, लेकिन अगर किसी को जरूरत पड़ती है तो अस्पताल ही ज्यादा बेहतर है।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोई कोविड मरीज होम आइसोलेशन में है तो किस लक्षण के आने पर उसे अस्पताल जाने की जरूरत पड़ सकती है? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर कोई कोविड मरीज होम आइसोलेशन में हो तो उसको सबसे ज्यादा ध्यान ऑक्सीजन सेचुरेशन पर रखना है। इसके लिए ऑक्सीमीटर साथ रखें, जब भी वो 95 या 94 प्रतिशत से कम हो तो अस्पताल जाने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा अगर छाती में समस्या बढ़ जाए या बुखार एक हफ्ते के बाद भी कम न हो तो अस्पताल जाकर दिखाना चाहिए।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर परिवार में कोई एक पॉजिटिव आता है तो क्या सबको टेस्ट कराना चाहिए? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर घर में कोई एक कोरोना से संक्रमित है तो घर में सभी लोग काफी क्लोज होते हैं। ऐसे में किसी और को भी लक्षण आते हैं तो टेस्ट करा लें, अगर नहीं हैं तो इंतजार कर लें, खासकर जो पॉजिटिव हैं, बाकी सदस्यों से खुद को अलग रखें। अगर कमरे में जाएं, तब दोनों लोग मास्क लगा कर रखें। जिस कमरे में रह रहे हैं, वहां हवा का वेंटिलेशन हो। इसके अलावा घर में अगर कोई कोमोरबिडिटी वाला व्यक्ति है तो उसे ज्यादा सतर्कता रखनी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
किसी व्यक्ति को कोविड की जांच कब करवानी चाहिए? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं और उसके बाद बुखार, खांसी, गले में खराश आदि लक्षण आते हैं तो कोरोना जांच करा लें। बहुत लोगों को लगता है कि लक्षण नहीं आ रहे हैं, हो सकता है आप संपर्क में आए हों तो कुछ दिन के लिए खुद को आइसोलेट कर लें। इस बीच अगर लक्षण आते हैं तो टेस्ट कराएं, नहीं आते हैं तो आइसोलेशन में 14 दिन तक रहें।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें