Medically Reviewed by S.C. Tiwari
डॉ. एस. सी. तिवारी
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस
कोरोना वायरस दिल को भी नुकसान पहुंचाता है। यह साबित हो चुका है। इसी साल फरवरी में यूरोपियन हार्ट जर्नल नामक पत्रिका में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके मुताबिक मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक महीने बाद एमआरआई स्कैन से हृदय के गंभीर नुकसान का पता चला था, जिसमें हृदय की मांसपेशियों की सूजन, हृदय के ऊतकों का झुलस जाना और हृदय को रक्त की आपूर्ति नहीं होना शामिल हैं। इसलिए यह जरूरी है कि कोरोना से ठीक होने के बाद मरीज अपने दिल का पूरा-पूरा ख्याल रखें और ऐसी गलतियां न करें, जिससे दिक्कतें पैदा हों।