फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: टीकाकरण के बाद दिखने वाला हर लक्षण कुछ कहता है, जानिए वैक्सीन का कितना है असर

Wed, 19 May 2021 02:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ये लक्षण ज्यादा देर के लिए शरीर में रहते भी नहीं हैं - फोटो : PTI

Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar
डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ
सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 10 वर्ष

कई लोग वैक्सीन लगवाने के बाद दिखाई देने वाले लक्षणों को देखकर घबरा रहे हैं, उन्हें साइड इफेक्ट्स की तरह ले रहे हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि वैक्सीन लगने के बाद सिरदर्द, बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना, थकान होना आदि लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो ये बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि इन लक्षणों से ये पता चलता है कि वैक्सीन आपके शरीर में सही दिशा में काम कर रही है और ये लक्षण ज्यादा देर के लिए शरीर में रहते भी नहीं हैं। वैक्सीन लगने के एक से दो दिन तक आपको लक्षण दिख सकते हैं। उसके बाद आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए कौनसा लक्षण वैक्सीन के बारे में क्या कहता है? 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
अच्छे से ओढ़कर सो जाएं - फोटो : freepik

ठंड लगना 
वैक्सीन लगवाकर आने के बाद हो सकता है कि गर्मी के मौसम में आपको खूब ठंड लगे तो आराम करें, अच्छे से ओढ़कर सो जाएं। बिल्कुल भी घबराएं नहीं क्योंकि यदि आपको ये लक्षण दिखाई दे रहा है तो ये कोई साइड- इफेक्ट नहीं है बल्कि इसका अर्थ यह है कि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अब तेजी से कार्य कर रही है जो कि एक अच्छा संकेत है। 

विज्ञापन

3 of 6
इस जगह पर बर्फ की सेंक करें - फोटो : Agency (File Photo)

रेड रैशेज होना
जिस बाजू पर आपको वैक्सीन लगी है, यदि वहां पर आपको थोड़ी देर बाद रेड रैशेज दिखाई देने लगे तो घबराने की बात नहीं है। इस जगह पर बर्फ की सेंक करें। थोड़े ही समय पर ये लाल निशान कम हो जाएगा। रेड रैशेज होने का अर्थ यह है कि वैक्सीन लगने पर शरीर को एक मजबूत इम्यून रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपका इम्यून सिस्टम वैक्सीन की पहचान करने में सफल हो रहा है। 

4 of 6
वैक्सीन शरीर पर तेजी से कम करने लगती है - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे डोज के बाद तेज बुखार आना
यदि आपको वैक्सीन लगने के पहले डोज के बाद बुखार नहीं आया है और दूसरा डोज लगते ही तेज बुखार आ गया है तो घबराने की बात नहीं है। यह बहुत ही सामान्य है क्योंकि पहला डोज लगने के बाद इम्यून सिस्टम वायरस की पहचान कर लेता है, वहीं दूसरा डोज लग जाने के बाद वैक्सीन शरीर पर तेजी से कम करने लगती है, यही कारण है कि शरीर के तापमान का बढ़ जाना, बुखार आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
वैक्सीन सही दिशा में काम कर रही है - फोटो : iStock

थकान होना
बिल्कुल संभव है कि आपको वैक्सीन लगने के बाद सिर्फ थकान महसूस हो। बुखार, सिरदर्द जैसे कोई अन्य लक्षण नहीं दिखाई दें। ऐसे में जरूरी नहीं है कि बुखार न आना, सिरदर्द न होने का अर्थ यह है कि वैक्सीन आप पर ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है। थकान का महसूस होना भी यही कहता है कि वैक्सीन सही दिशा में काम कर रही है। सबके शरीर की प्रकृति अलग होती है इसलिए सब पर लक्षण भी अलग-अलग दिखाई देते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैक्सीन ने अपना काम करना शुरू कर दिया है - फोटो : पीटीआई
बाजू में दर्द
वैक्सीन लगने के बाद एक से दो दिन के लिए आपको बाजू में दर्द रहता है तो घबराने की बात नहीं है, आप इसकी नॉर्मल सेंक करें क्योंकि ये किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि यह इस बात का संकेत है कि वैक्सीन ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। सोते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उस करवट न सोएं, जिस बाजू पर वैक्सीन लगी है नहीं तो रातभर में ये दर्द और भी बढ़ सकता है। 

नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें