कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक इस वायरस से चार करोड़ छह लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 11 लाख 23 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान वैज्ञानिक और विशेषज्ञ लगातार यह चेतावनी दे रहे हैं कि इस वायरस से सतर्क और सुरक्षित रहने और बताए गए नियमों का पालन करने की जरूरत है। हालांकि इस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर में वैक्सीन बनाए जा रहे हैं, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर कोरोना वायरस दुनिया से कब खत्म होगा। इस बीच ब्रिटेन की सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने एक डराने वाली चेतावनी दी है। उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से भी खत्म नहीं होगा और सामान्य फ्लू की तरह ही हर साल इसके संक्रमण के मामले सामने आते रहेंगे।