फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आखिर दुनिया से कब खत्म होगा कोरोना वायरस? बायोएनटेक के सीईओ ने कही हैरान करने वाली बात

Sun, 27 Dec 2020 05:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनिया के कई देशों में टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर यह वायरस कब खत्म होगा। हालांकि वैज्ञानिक कई बार यह कह चुके हैं कि यह वायरस इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। इस बीच कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी उगर साहिन ने कुछ ऐसा कह दिया है कि और भी चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस कम से कम 10 साल तक खत्म नहीं होगा, यह हमारे साथ ही रहेगा। एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वायरस के खत्म होने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह जवाब दिया था। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना के नए स्ट्रेन से बढ़ गई है चिंता 
  • ब्रिटेन से दुनिया में कोरोना के टीकाकरण की अभी शुरुआत ही हुई थी कि इस वायरस के नए स्ट्रेन (प्रकार) ने लोगों से लेकर वैज्ञानिकों तक की चिंताएं और भी बढ़ा दीं। कहा जा रहा है कि यह वायरस 70 फीसदी अधिक संक्रामक है। कोरोना का यह नया रूप कई देशों में फैल चुका है, जिसमें स्पेन से लेकर स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या नए स्ट्रेन से मौजूदा वैक्सीन पर कोई असर पड़ेगा? 
  • फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है और वैज्ञानिकों का मानना है कि वायरस के नए स्ट्रेन से इस वैक्सीन का असर कम नहीं होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए छह हफ्ते में बन सकती है वैक्सीन 
  • हालांकि बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी उगर साहिन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (प्रकार) के हिसाब से छह हफ्ते में वैक्सीन में बदलाव किया जा सकता है। उनका कहना है कि हम तकनीकी तौर पर छह हफ्ते में नई वैक्सीन तैयार कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें