कोरोना वायरस का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ऐसे लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह से टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 के जोखिम सामने आए हैं, ऐसे में उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता है जो इम्यूनोकंप्रोमाइज्ड हैं। मधुमेह, हृदय और फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीनेशन के बाद भी वैसे ही सुरक्षा के उपायों को प्रयोग में लाते रहने की आवश्यकता है जैसा कि वह पहले करते आ रहे थे। इसके अलावा सभी लोगों को वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हमें यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए- वैक्सीन सिर्फ बीमारी की गंभीरता को कम कर सकती है, संक्रमण से सुरक्षित रहने की जिम्मेदारी हमारी खुद की ही है।
----------------
नोट: यह लेख अध्ययनों से प्राप्त जानकारियों और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।