फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है तेजपत्ता, तनाव कम करने में भी सहायक

Fri, 24 Sep 2021 11:39 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तेज पत्ता के फायदे - फोटो : istock
हमारे किचन में प्रयोग में लाए जाने वाले ज्यादातर मसाले सेहत के लिहाजे से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद में भारतीय मसालों को तमाम प्रकार के ऐसे गुणों से भरपूर बताया गया है जो कई गंभीर रोगों को खत्म करने की क्षमता रखते हैं। तेजपत्ता ऐसा है एक मसाला है जो हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। अक्सर तड़के में इस्तेमाल किया जाने वाला तेजपत्ता भोजन के सुगंध और स्वाद को बढ़ाने के साथ कई सारे औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है। अध्ययनों से पता चलता है कि तेज त्ता में विटामिन ए और सी के साथ फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। 
तेजपत्ते के सेवन से होने वाले फायदों को जानने के लिए किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों  ने पाया कि यह मधुमेह और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। तेजपत्ते में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ा देता है। आइए आगे की स्लाइडों में तेजपत्ता से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में तेज पत्ते के फायदे - फोटो : iStock
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है तेजपत्ता
मधुमेह एक क्रोनिक बीमारी है जो समय के साथ विकसित होती है। यह कई प्रकार की अन्य बीमारियों का भी कारण बन सकती है। अध्ययन से पता चलता है कि तेजपत्ता, डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री एंड न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 30 दिनों तक प्रतिदिन 1-3 ग्राम तेजपत्ते का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। तेजपत्ता, इंसुलिन के स्तर में सुधार करने में सहायक माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हृदय रोग में तेज पत्ता के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हृदय रोग में तेजपत्ता के लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को हृदय से संबंधित रोग हों, उनके लिए तेज पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि तेजपत्ता में कैफिक एसिड और रुटिन जैसे कार्बनिक यौगिक होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। तेजपत्ते का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक हो सकता है। 

4 of 5
पाचन को ठीक रखता है तेजपत्ता - फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है तेजपत्ता
अध्ययनों से पता चलता है कि तेजपत्ता गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर मजबूत प्रभाव डाल सकता है। शरीर की विषाक्तता को कम करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूती देने में भी इसके काफी लाभदायक माना जाता है। तेजपत्ते में पाए जाने वाले कार्बनिक यौगिक पेट की खराबी को दूर करने के साथ और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। 
तेजपत्ते में मौजूद एंजाइम पाचन को मजबूती देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनाव कम करने में तेज पत्ते के लाभ - फोटो : Pixabay
तनाव को कम करने में है सहायक
कई अध्ययनों से पता चलता है कि तेजपत्ते में कई ऐसे गुण होते हैं जो तनाव को आसानी से प्रतिबंधित करने में सहायक हो सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक तेज पत्ते में लिनालूल नामक एक रसायन पाया जाता है जो शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्तर को कम करने में मददगार है। तेजपत्ता, आपको शांत महसूस कराने के साथ चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करने में भी सहायक हो सकता है।


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें