स्वस्थ जीवन के लिए आहार और निद्रा, दोनों बेहद आवश्यक माने जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इन दोनों में किसी तरह की कमी, आपके बीमार होने के खतरे को कई गुना तक बढ़ा देती हैं। यही कारण है कि इन दोनों का सामंजस्य बनाकर रखना बेहद आवश्यक माना जाता है। हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कम नींद लेने वाले लोगों को सावधान किया है। अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने बताया है कि महज तीन रातों तक लगातार अच्छी नींद न ले पाने का आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में कामकाज और देर रात तक गैजेटों के इस्तेमाल के कारण लोगों की नींद काफी प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर देखा जा सकता है। जो लोग रोजाना कम से कम छह घंटे की नींद नहीं पूरी कर पा रहे हैं, उनके लिए कई सारी बीमारियां मुंह खोले खड़ी हैं। नींद के प्रति की गई लापरवाही न सिर्फ शारीरिक बल्कि आपके मानसिक सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती है, इस बारे में अभी से सचेत हो जाएं। आइए आगे की स्लाइडों में इस अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से जानते हैं।