फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: लिवर की गंभीर बीमारियों से बचा सकती है कॉफी, जानिए इससे और क्या-क्या फायदे होते हैं?

Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कॉफी पीने से होने वाले फायदे - फोटो : istock
कॉफी, हमारे लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक इसको लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। ज्यादातर अध्ययन इस बात का समर्थन करते हैं कि अगर संयमित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो इससे कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इतनी ही नहीं इसे लिवर की जटिलताओं को कम करने में भी लाभकारी पाया गया है। यानी कि फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में कॉफी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों को नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या है, उन्हें कॉफी पीने से इसकी जटिलताओं को कम करने में लाभ मिल सकता है।

इससे पहले के अध्ययनों में भी कॉफी के नियमित सेवन को हृदय स्वास्थ्य, न्यूरोलॉजिकल विकारों और डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद बताया गया था। आइए जानते हैं रोजाना कितनी मात्रा में कॉफी पीना सुरक्षित है और इसके क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी
कितनी मात्रा में कॉफी है फायदेमंद?

जॉन्स हॉप्किंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी लोगों के लिए आहार संबंधी दिशानिर्देश के अनुसार महिलाओं के लिए दिन में तीन से पांच कप कॉफी पीना सुरक्षित है, जिसमें अधिकतम 400 मिलीग्राम कैफीन होता है। लेकिन यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूरी है। औसतन सभी के लिए दिन में दो-तीन कप को सुरक्षित माना जाता है।

आइए जानते हैं कि कॉफी किस-किस प्रकार से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
लिवर स्वास्थ्य के लिए क्या करें? - फोटो : iStock
लिवर के लिए फायदेमंद है कॉफी

अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी, लिवर की सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन दो कप कॉफी पीने से लीवर की बीमारी वाले लोगों में लीवर सिरोसिस और लीवर कैंसर का जोखिम को हो सकता है।

फैटी लिवर की गंभीरता को कम करने में भी कॉफी के लाभ हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना तीन-चार कप कॉफी पीने से क्रोनिक लिवर डिजीज की समस्या को 71 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

4 of 5
तनाव को दूर करती है कॉफी - फोटो : istock
डिप्रेशन में लाभकारी

अध्ययनों में पाया गया है कि कॉफी पीने से अवसाद का खतरा कम हो सकता है। अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि दो कप कॉफी के सेवन से अवसाद के जोखिम को 8 फीसदी तक कम किया जा सकता है। कॉफी मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है और चिंता विकारों को कम करने में भी लाभकारी है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कॉफी का संयमित सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज के जोखिम को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay
डायबिटीज की समस्या होती है कम

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कॉफी पीने वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम कम होता है। नियमित रूप से कॉफी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के विकास और इसकी जटिलताओं को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी है। अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि रोजाना दो-तीन कप कॉफी टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को 6 फीसदी तक कम कर सकती है। यह अग्न्याशय में बीटा कोशिकाओं के कार्य को बढ़ावा देने और  इंसुलिन उत्पादन में भी फायदेमंद है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें