फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार होते हैं ये ड्रिंक्स, रोजाना सेवन से हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Wed, 08 Sep 2021 03:54 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार होते हैं ये ड्रिंक्स - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Sandeep Khasa 

डॉ. संदीप खासा 
कार्डियोलॉजिस्ट,
 उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल (पानीपत) 
डिग्री - एम.बी.बी.एस


शरीर में लिवर द्वारा निर्मित वसा जैसे पदार्थ को कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। यह तत्व शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है और यह शरीर की जरूरत भी है, क्योंकि यह शरीर के सभी हिस्सों में रक्त पहुंचाने का काम करता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है। पहला बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कहा जाता है और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल, जिसे हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप फाइबर का सेवन बढ़ाएं, पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक करें और सैचुरेटेड फैट, रिफाइंड फूड का इस्तेमाल और डाइट में ट्रांस फैट को कम करें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मददगार होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी 
  • ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फायदेमंद पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं।  नियमित रूप से इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर का जूस - फोटो : iStock
टमाटर का जूस 
  • टमाटर विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में होते हैं। इस वजह से टमाटर को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। इसके बीज में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में होता है और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं। आप इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। यह ज्यादा फायदेमंद होगा। 

4 of 5
संतरे का जूस  - फोटो : Pixabay
संतरे का जूस 
  • विशेषज्ञ कहते हैं ताजा संतरे का जूस रोजाना पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी के साथ-साथ फोलेट और फ्लेवोनॉइड के गुण भी होते हैं। इसलिए रोजाना कम से कम एक गिलास संतरे का जूस पीने की आदत डालें। इससे इम्यूनिटी को भी मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सोया मिल्क 
  • सोया मिल्क का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से न सिर्फ मोटापे का खतरा कम होता है, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव को कम करके हृदय रोगों की रोकथाम में भी मदद करता है। 
नोट: डॉ. संदीप खसा एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सेवारत हैं। इन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ इन्होंने संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज से कार्डियोलॉजी में डॉ.ेट ऑफ मेडिसिन भी पूरा किया है। डॉ. संदीप खासा को गुरुग्राम के मेडिऑर अस्पताल में सलाहकार के रूप में काम करने का अनुभव भी है। इसके अलावा इनको गुरुग्राम के फोर्टिस में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर भी काम करने का अनुभव भी है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें