फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बनाना है हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त, तो डाइट में शामिल करें विटामिन से भरपूर ये चीजें

Sun, 04 Oct 2020 05:18 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
बड़ों की तरह छोटे बच्चों के लिए भी शारीरिक गतिविधियों को करना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए भेजना चाहिए, ताकि वे शारीरिक रुप से फिट और एक्टिव रहें। वैसे आज के समय में ज्यादातर बच्चे घर में टीवी देखते हुए या फिर फोन चलाते हुए गुजारते हैं। इसलिए शारीरिक रुप से बहुत कम एक्टिव रहते हैं, जिसके कारण कम उम्र के बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा भी बच्चे कई और वजहों से इनएक्टिव रहते हैं। बच्चों को पोषण की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए उन्हें एक्टिव और हेल्दी बनाने के लिए आपको कुछ खाद्य पदार्थों को उनकी डाइट में शामिल करना चाहिए। अपने बच्चों की डाइट में विटामिन बी-6, विटामिन-सी,  विटामिन-ई और विटामिन-डी से भरपूर चीजें को शामिल करें।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विटामिन बी 6 शरीर में प्रतिरक्षा कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। विटामिन बी 6 की कमी से शरीर में आलस की समस्या बनी रहती है। इसलिए अपने बच्चे की डाइट में विटामिन बी 6 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें, ताकि आपका बच्चा चुस्त और दुरुस्त बना रहे। इसके लिए आप केला, सी फूड और मछली को बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका बच्चा बार-बार बीमार नहीं पड़ता है और एक्टिव बना रहता है। इसलिए विटामिन सी से भरपूर फलों और अन्य खाद्य पदार्थों को बच्चे के आहार में शामिल करें। इसके लिए आप बच्चे के खाने में खट्टे फल जैसे संतरा, आंवला आदि शामिल कर सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को विषैले पदार्थों से बचाते हैं। इसलिए बच्चों की डाइट में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरुर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो, बादाम, सूरजमुखी के बीज आदि में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है, क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में सहायता करता है। विटामिन डी की कमी से बच्चे को शरीर में थकान और आलस महसूस हो सकता है, जिसके कारण विकास में बाधा आती है। इसलिए बच्चे की डाइट में विटामिन डी से भरपूर आहार जैसे डेयरी प्रोडक्ट, अंडे और फिश आदि शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें