फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिप डिस्क के कारण कमर में बढ़ सकता है दर्द, इन घरेलू तरीकों से पाएं समस्या से निजात

Sun, 26 Apr 2020 07:09 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्लिप डिस्क - फोटो : फाइल फोटो
आज के समय में लोगों की जीवनशैली इतनी भागदौड़ वाली हो गई है कि लोगों को अपने सेहत पर ध्यान देने के लिए समय ही नहीं बचा है। इसके वजह से लोगों को कई तरह के शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं में से एक है स्लीप डिस्क। यूं कहें तो स्लिप डिस्क कोई बीमारी नहीं बल्कि एक तरह की शारीरिक मशनरी की खराबी है। स्लिप डिस्क की समस्या हो जाने पर अक्सर कमर में दर्द होते रहता है, जिसकी वजह से झुकने में, बैठने में और कुछ भी काम करने में बहुत तकलीफ होती है। ऐसे में आज हम आपको स्लिप डिस्क के कारण, लक्षण और उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
स्लिप डिस्क - फोटो : फाइल फोटो
स्लिप डिस्क के लक्षण
  • बैठते वक्त कमर पर दबाव पड़ना और दर्द होना
  • बैठकर उठने में तकलीफ
  • स्लिप डिस्क के दर्द का पूरे शरीर पर असर
  • दर्द के कारण बेचैनी बढ़ना
  • रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ना
  • कमर की मांसपेशियों का कमजोर हो जाना
विज्ञापन

3 of 6
स्लिप डिस्क - फोटो : फाइल फोटो
स्लिप डिस्क के कारण
  • ज्यादा देर तक झुक कर काम करना
  • हमेशा गलत तरीके से बैठने की आदत
  • काफी वजनदार समान उठा लेना
  • अनियमित दिनचर्या
  • बढ़ती उम्र के कारण हड्डियां कमजोर होना
  • काफी ज्यादा शारीरिक श्रम
  • कमर पर चोट लगा होना
  • शरीर में कैल्शियम की कमी
स्लिप डिस्क की समस्याओं को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

4 of 6
एक्सरसाइज - फोटो : फाइल फोटो
एक्सरसाइज करें
इस बात को तो हम सभी अच्छे से जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर पूरी तरह से फिट रहता है। ऐसे में कमर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी एक्सरसाइज एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कमर में दर्द होने पर आपको रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ऐसी कोई भी एक्सरसाइज न करें, जिसके कारण कमर पर ज्यादा दबाव पड़े। लगातार एक्सरसाइज करने से कमर दर्द तो दूर होगा ही आप फिट भी रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
नारियल का तेल - फोटो : फाइल फोटो
नारियल का तेल
कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल से मालिश कर सकते हैं। विटामिन डी और कैल्शियम से पैक नारियल का तेल हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। अगर आपके कमर में दर्द है तो  रोजाना नारियल के तेल से कमर की मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दालचीनी और शहद - फोटो : फाइल फोटो
दालचीनी और शहद
कमर दर्द और स्लीप डिस्क की समस्या होने पर दो ग्राम दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिला कर लें। रोजाना दिन में 2 बार इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में स्लिप डिस्क के दर्द से राहत मिलेगी।


नोट: यह खबर एक जानकारी मात्र है। अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें