प्रभावित हो सकता है शरीर का वजन
- फोटो : iStock
कार्बोहाइड्रेट और वजन
जब आप कार्ब्स को छोड़ देते हैं, तो पहले हफ्ते में ही शरीर से पानी का वजन कम हो जाता है, ऐसे में लोगों को लगता है कि उनमें फैट लॉस की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, बाद में यह दिक्कतें पैदा कर सकती है। कार्ब्स का सेवन बिल्कुल बंद कर देने की स्थिति में लिवर इस भरपाई को पूरा करने के लिए अधिक मात्रा में शुगर का उत्पादन करने लगता है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। वहीं इस स्थिति का मुकाबला करने के लिए, अग्न्याशय इंसुलिन का उत्पादन बढ़ा देता। नतीजतन, शरीर फैट को कम करने के बजाय उसे जमा करना शुरू कर देता है जिससे वजन घटाने में बाधा आ सकती है। इसलिए कार्ब्स का संतुलित सेवन आवश्यक माना जाता है।
--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु शेखर के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं। लेख में बताई गई बातों को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर लें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।