लॉन्ग कोविड के लक्षणों को पहचानें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
लॉन्ग कोविड के हो सकते हैं 200 से ज्यादा लक्षण
लैंसेट जर्नल ईक्लिनिकल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों में लॉन्ग कोविड के 200 से अधिक प्रकार के लक्षण हो सकते हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए शोध में वैज्ञानिकों ने बताया कि लॉन्ग कोविड के कारण लोगों में सामान्य रूप से थकान और कमजोरी के साथ कंपकंपी और कानों के बजने की समस्या हो सकती है। वहीं कुछ रोगियों को त्वचा में खुजली, मासिक धर्म चक्र में बदलाव, यौन रोग, दिल की धड़कन में अनियमितता, याददाश्त की कमी, धुंधला दिखाई देने और दस्त की समस्या भी हो सकती है।
--------------------
नोट: यह लेख ब्रिटेन में हुए एक प्रीप्रिंट अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। इस अध्ययन का फिलहाल पीर रिव्यू नहीं किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।