फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आंसू के माध्यम से भी फैल सकता है कोरोना? अध्ययन में सामने यह यह बड़ी जानकारी

Tue, 24 Aug 2021 07:24 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंसू से कोरोना का संक्रमण (सांकेतिक) - फोटो : iStock
कोरोना के नए वैरिएंट्स से सुरक्षा और संक्रमण के संभावित खतरे को कम करने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करने की सलाह देते हैं। पिछले डेढ़ साल में हम सभी अच्छी तरह से जान गए हैं कि संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आने से कोरोना का संक्रमण अन्य लोगों में हो सकता है, पर क्या संक्रमण के अन्य माध्यम भी हो सकते हैं? जैसे आंसू के माध्यम से संक्रमण? यह सवाल इसलिए उठता है क्योंकि कुछ अध्ययनों में यह भी दावा किया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल के माध्यम से भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है।
इसी बारे में जानने के लिए हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि संक्रमित व्यक्ति के आंसू से भी अन्य लोगों में कोरोना का संक्रमण हो सकता है। अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि संक्रमित व्यक्ति के आंसू में वायरस को प्रसारित करने की क्षमता हो सकती है। लोगों को इससे भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आंसू के माध्यम से कोरोना का संक्रमण (सांकेतिक) - फोटो : iStock
आंसू के माध्यम से संक्रमण का खतरा
इस बारे में हुए हाल के दो अध्ययनों में आंसू को कोविड संक्रमण का वाहक बताया गया है। इंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना के वायरस आंखों में भी मौजूद हो सकते हैं, जो आंसू के माध्यम से अन्य लोगों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। वैज्ञानिकों ने इस आधार पर लोगों को सुझाव दिया है कि सैलून और ब्यूटीशियन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को संक्रमण का जोखिम अधिक हो सकता है, ऐसे लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना का संक्रमण (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : Social media
आंसू से कैसे फैलता है संक्रमण?
अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने इस संभावना को जानने के लिए कोरोना संक्रमित रह चुके लोगों के सैंपल डेटाबेस का अध्ययन किया, इसमें से लगभग 17.5 फीसदी लोगों में आंसू के माध्यम से संक्रमण के मामलों की पुष्टि की गई। वैज्ञानिकों का कहना है कि आंख के सफेद हिस्से औऱ पलक के अंदर की हिस्सों को को कवर करने वाले ऊतक कई तरह के वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्यतौर पर इन हिस्सों का खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों के सीधे संपर्क में आने का खतरा रहता है। इसके अलावा ज्यादातर लोगों को अपनी आंखों को रगड़ने और छूने की आदत होती है, इसके माध्यम से भी आंखों में संक्रमण पहुंच सकता है।

4 of 5
कोरोना संक्रमण का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
किसी भी सतह को अनावश्यक रूप से छूने से बचें
अध्ययनकर्ताओं का कहना है, आंखों के माध्यम से कोरोनावायरस के प्रसार का खतरा उसी तरह से होता है जैसे छींकने और खांसने से। किसी संक्रमित व्यक्ति के आंसुओं को छूने या जिस सतह पर आंसू की बूंद गिरी हो उसे छूने से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, यदि संक्रमित व्यक्ति के आंखों के रंग या स्थिति में कोई बदलाव नहीं है, तो भी वह स्वस्थ व्यक्ति में वायरस फैला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से बचाव जरूरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कैसे कर सकते हैं बचाव
वैज्ञानिक कहते हैं कि वैसे तो आंसू के माध्यम से कोरोनावायरस फैलने का खतरा होता है, पर इसकी संभावना काफी कम होती है। हालांकि जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षा के उपायों को प्रयोग में लाते रहना सभी के लिए बेहद आवश्यक है। किसी भी सतह को छूने के बाद और अपने चेहरे को छूने से पहले कम से कम 30 सेकंड तक अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। बीमार लोगों के निकट संपर्क में आने से बचें।


--------------------
नोट: यह लेख तमाम मीडिया रिपोर्टस और रिव्यू के लिए गए अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें