कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देश में तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में लाया जा रहा है। कोई दिन में कई बार काढ़े का सेवन कर रहा है तो कोई बार-बार गर्म पानी पी रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे नुस्खे और तथ्य वायरल हो रहे हैं, जिनके साथ दावा किया जा रहा है कि उन उपायों को प्रयोग करना आपको कोरोना संक्रमण से बिल्कुल सुरक्षित कर सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही एक दावे में कहा जा रहा है कि यदि आप रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं तो यह उपाय कोरोना वायरस को मारने में कारगर हो सकता है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं कि वास्तव में यह उपाय संक्रमण से बचाने में कारगर हो सकता है?