ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का करें प्रयास
- फोटो : iStock
दोनों बांहों की रीडिंग को कैसे ठीक कर सकते हैं?
डॉक्टर बताते हैं कि दोनों हाथों के ब्लड प्रेशर की रीडिंग में बड़े अंतर को ठीक करने का कोई उपचार नहीं है। हालांकि आप अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखने की कोशिश कर सकते हैं, इससे समस्याओं में भी लाभ मिल जाता है।
- अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम को शामिल करें। कम से कम 30 मिनट रोजाना व्यायाम जरूर करें।
- स्वस्थ आहार का सेवन करें, जितना हो सके ताजी सब्जियां और फल अधिक खाएं।
- वजन को नियंत्रित रखने के उपाय करते रहें।
- अपने दिमाग को आराम दें। तनाव न लें और मेडिटेशन करें।
- शराब का सेवन कम से कम करें। कोशिश करें कि प्रतिदिन एक ड्रिंक से से अधिक न लें।
- धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें। तंबाकू का धुआं फेफड़ों और धमनियों के लिए बहुत हानिकारक होता है।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के प्रभावी उपायों के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्र की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।