Eyelid Cyst Symptoms: कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री निक्की तंबोली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनकी एक आंख पर सफेद पट्टी बांधी हुई थी। दरअसल उनकी आंखों के पलक में एक सिस्ट (गांठ) हो गया था, जिसकी ऑपरेशन के बाद उन्हें पट्टी बांधा गया था। इसे बीमारी को चिकित्सा भाषा में 'चालाजियन' कहा जाता है।
चालाजियन तब होता है जब पलकों में मौजूद तेल ग्रंथियां बंद हो जाती हैं और वहां तरल पदार्थ जमा होने लगता है। हालांकि यह देखने में 'गुहेरी' जैसा लग सकता है, लेकिन यह उससे काफी अलग और जटिल हो सकता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह न केवल चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि दृष्टि में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी बीमारी के बारे में विस्तरा से जानते हैं।