आंखों को कैसे स्वस्थ रखें?
- फोटो : iStock
कैसे कर सकते हैं इस बीमारी से बचाव?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कम उम्र से ही कुछ स्वस्थ आदतें अपनाकर आप भविष्य में होने वाली आंखों से संबंधित इस समस्या के जोखिमों को कम कर सकते हैं। जिन लोगों में जीन से संबंधित विकार हैं उनमें इसे रोका नहीं जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ना एएमडी से बचाव के लिए एक तरीका हो सकता है। उच्च रक्तचाप जैसी किसी भी अन्य स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखें, वजन को कंट्रोल में रखें और नियमित व्यायाम करें। दिनचर्या की ये आदतें आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हो सकती है।
आहार में कुछ बदलाव जैसे फलों-सब्जियों और ओमेगा-3 फैटी एसिड (जो कुछ प्रखार की मछली और नट्स में पाए जाते हैं) को आहार में शामिल करके आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।