फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: छोटे बच्चों को कोरोना से बचा सकता है ये एक उपाय, स्तनपान कराने वाली महिलाएं जरूर अपनाएं

Wed, 25 Aug 2021 05:32 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुछ महीने पहले तक गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोरोना वैक्सीन नहीं लेने की सलाह दी जाती थी, लेकिन अब उन्हें भी टीका लेने की इजाजत दे दी गई है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को वैक्सीन से कोई नुकसान नहीं होगा और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लेकर भी ऐसा ही तर्क है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि ऐसी महिलाएं जो स्तनपान कराती हैं और वो वैक्सीन ले चुकी हैं, तो उनका दूध भी कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बनाता है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि टीका ले चुकी मां के नवजात बच्चे को यह एंटीबॉडी कोरोना सहित कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। यानी वैक्सीन मां और बच्चे, दोनों की सुरक्षा कर सकता है। इस अध्ययन को 'ब्रेस्टफीडिंग मेडिसिन' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यह अध्ययन दिसंबर 2020 से मार्च 2021 के बीच किया गया है। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने स्तनपान कराने वाली वैसी 21 हेल्थवर्कर्स को शामिल किया था, जो कभी भी कोरोना से संक्रमित नहीं हुई थीं। अध्ययन के मुताबिक, उन्हें टीका दिए जाने से पहले जांच के लिए उनके ब्रेस्ट मिल्क और खून के नमूने तीन बार लिए गए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन में कहा गया है कि महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने के बाद पाया गया कि उनके खून और यहां तक कि ब्रेस्ट मिल्क में भी एंटीबॉडीज विकसित हुए हैं और ये एंटीबॉडीज वैक्सीन से पहले लिए गए नमूनों से कई गुना ज्यादा थे।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अध्ययन में कहा गया है कि वैक्सीन लेने वाली वैसी मांओं के ब्रेस्ट मिल्क में भी एंटीबॉडी का स्तर ज्यादा था, जो पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होकर ठीक हो चुकी थीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्तनपान कराने वाली माताओं के बच्चों में अगर यह एंटीबॉडी जाती है, तो उनके अंदर भी कोरोना से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। इसलिए यह जरूरी है कि मांएं अपने बच्चों को दूध जरूर पिलाएं। 

स्रोत और संदर्भ: 
Breast milk of mothers who received COVID-19 vaccine contains antibodies that fight illness 
http://blogs.ifas.ufl.edu/news/2021/08/24/breast-milk-covid-19-antibodies/ 

अस्वीकरण नोट: यह लेख फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें