फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: एक कप ब्लैक कॉफी से करें अपने दिन की शुरुआत, सेहत में होगा गजब का सुधार

Fri, 20 Jun 2025 06:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुबह-सुबह आंख खुलते ही अगर आप थके-थके से महसूस करते हैं और दिमाग धीमा चलता है, तो एक कप ब्लैक कॉफी आपको तरोताजा कर सकती है। आइए ब्लैक कॉफी से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक कॉफी के फायदे - फोटो : Freepik.com
Health Tips: दिन की शुरुआत में हम में से ज्यादातर लोगों की आदत चाय पीने की होती है। वैसे तो कई अध्ययनों में संयमित मात्रा में चाय को सेहत के लिए लाभकारी पेय बताया गया है पर अगर आप चाय की जगह ब्लैक कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन आपको थकान से बचाने और ऊर्जावान महसूस कराने के अलावा आपके मूड, संज्ञानात्मक कार्य और एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ावा सकती है। 

सुबह-सुबह आंख खुलते ही अगर आप थके-थके से महसूस करते हैं और दिमाग धीमा चलता है, तो एक कप ब्लैक कॉफी आपको तरोताजा कर सकती है। ब्लैक कॉफी सिर्फ नींद भगाने का जरिया नहीं है, इसके फायदे इससे कहीं ज्यादा गहरे हैं। 

वजन घटाने, हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और टाइप-2 डायबिटीज जैसी स्थितियों में भी कॉफी के संयमित सेवन को फायदेमंद बताया गया है। सुबह सबसे पहले एक कप ब्लैक कॉफी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.comAl
एनर्जी बूस्टर है ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मस्तिष्क को एक्टिव करती है। ये आपके न्यूरोट्रांसमीटर 'डोपामीन' और 'नॉरएड्रेनालिन' को उत्तेजित करती है, जिससे मूड अच्छा होता है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। सुबह-सुबह ब्लैक कॉफी पीने की आदत बना लेना आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करता है और आप काम पर बेहतर फोकस कर पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्रेस दूर करती है कॉफी - फोटो : Adobe stock photos
कॉफी के एंटीडिप्रेसेंट प्रभाव

कॉफी में अवसादरोधी प्रभाव होता है, यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ाती है, जो उदासी, शोक और अकेलेपन सहित अवसादग्रस्तता की भावनाओं को कम करती है। अगर आप अक्सर सुस्ती महसूस करते रहते हैं तो ब्लैक कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

4 of 5
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
वजन घटाने में भी फायदेमंद

कॉफी में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो आपके वजन को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। इसमें कैफीन की मात्रा होती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, ऊर्जा को बढ़ावा देने और भूख को कम करने में भी सहायक है। अगर आप वजन घटाने के प्रयास में हैं तो सुबह सबसे पहले एक कप ब्लैक कॉफी पीना लाभप्रद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Freepik.com
मधुमेह-लिवर रोगियों के लिए लाभप्रद

कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि ब्लैक कॉफी पीने से मधुमेह के विकसित होने या फिर जिन लोगों को पहले से ही ये दिक्कत है उसे कंट्रोल करने में लाभ मिल सकता है। कॉफी की प्रतिक्रिया में शरीर अधिक इंसुलिन का उत्पादन करता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। हालांकि ध्यान रखें कि इसका संयमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए।

इसी तरह ब्लैक कॉफी लिवर की सफाई में मदद करती है और लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर और हेपेटाइटिस जैसे रोगों से बचाव कर सकती है।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें