नींद की गुणवत्ता जरूरी
- फोटो : Freepik.com
बच्चों की अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, माता-पिता सुनिश्चित करें कि आपके बच्चों को पर्याप्त नींद मिल रही है। नवजात से लेकर किशोरों तक सभी के लिए ये आवश्यक है। नींद के दौरान शरीर ग्रोथ हार्मोन्स बनाता है, जो हड्डियों, मांसपेशियों और ऊंचाई बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अच्छी नींद दिमाग को दिनभर सीखी बातों को समझने और याद रखने में मदद करती है।
कुछ शोध ये भी बताते हैं कि पर्याप्त नींद लेने वाले बच्चे कम चिड़चिड़े होते हैं और भावनाएं बेहतर तरीके से संभालते हैं।
अच्छी नींद और अच्छी इम्युनिटी के बीच भी संबंधों का पता चलता है। शोध बताते हैं कि पर्याप्त नींद लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे बच्चा बीमारियों से बचता है।