फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupinder Singh Death: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थे महान गजल गायक, भारत में बढ़ी है इसके रोगियों की संख्या

Mon, 18 Jul 2022 10:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
गायक भूपिंदर सिंह का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार देर शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कोविड-19 संक्रमित थे और उनमें पेट के कैंसर (कोलन कैंसर) का भी निदान किया गया था। इन्हीं जटिलताओं को निधन का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

अपनी गजल गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक भूपिंदर सिंह का निधन भारतीय संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। भूपिंदर सिंह जिस कोलन कैंसर बीमारी से पीड़ित थे, इसके मामले पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए गए हैं। आइए इस बढ़ती गंभीर बीमारी के खतरे और इससे बचाव के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कोलन कैंसर के मामले - फोटो : Pixabay
कोलन कैंसर का बढ़ता खतरा

कैंसर विशेषज्ञों के मुताबिक मल-मूत्र में दिखाई देने वाले आसान्य बदलावों के आधार पर इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि इन संकेतों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आंत के कैंसर के लक्षण पेट की कुछ समस्याओं की तरह ही हो सकते हैं जिसको लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज दिखाई देते हैं, हालांकि समय रहते इसका सही निदान किया जाना आवश्यक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें