मारबर्ग वायरस डिजीज के लक्षणों की पहचान
- फोटो : iStock
मारबर्ग वायरस डिजीज के लक्षण क्या हैं?
सीडीसी के मुताबिक संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद इसका इनक्यूबेशन पीरियड 2-21 दिनों को होता है। इनक्यूबेशन पीरियड का मतलब वायरस से पीड़ित इंसान में लक्षण आने में लगने वाला समय है। इसमें संक्रमितों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और मायलगिया जैसे लक्षण दिख सकते हैं। समय पर पहचान और उपचार न होने पर लक्षणों के गंभीर रूप लेने का खतरा रहता है जिसमें पीलिया, अग्न्याशय की सूजन, तेजी से वजन कम होने, झटके आने, लिवर फेलियर और बड़े पैमाने पर रक्तस्राव का खतरा रहता है।
एमवीडी का निदान थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके कई लक्षण अन्य संक्रामक रोगों जैसे मलेरिया या टाइफाइड बुखार या वायरल हेमेरेजिक फीवर के समान होते हैं।