फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में 8 घंटे सीट पर चिपक कर करते हैं काम, सतर्क हो जाएं याददाश्त पर पड़ सकता है बुरा असर

Mon, 27 Aug 2018 12:40 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस में अगर आपका नाम भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जो बिना किसी शिकायत के आठ-नौ घंटे ऑफिस की कुर्सी से चिपक कर काम करते रहते हैं। तो आपको बता दें, अपनी ये आदत तुरंत बदल डालें। आपकी ये आदत आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है। ये हम नहीं हाल ही में हुआ शोध कह रहा है। इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि हम आपको ऑफिस में काम करने से रोक रहे हैं या ये कह रहे हैं कि आप ऑफिस जाकर काम न करें।  
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस में काम करने वाले कुछ लोगों के ऊपर किए गए इस शोध की मानें तो लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहने से दिमाग में रक्त का संचार धीमा हो जाता है। जिसका परिणाम घातक हो सकता है। शोध में कहा गया कि लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से दिमाग के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।  
विज्ञापन

3 of 5
दिमाग की सेहत बनाए रखने के लिए व्यक्ति को हर आधे घंटे में दो मिनट के लिए जरूर उठकर टहलना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग में रक्त का संचार बढ़ जाता है। मस्तिष्क में रक्त का संचार ठीक ढंग से होने पर ब्रेन व्यक्ति को चीजों की पहचान करने में मदद करता है। इतना ही नहीं दिमाग की कोशिकाओं की ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आवश्यकता भी रक्त के संचार से ही पूरी होती है। लेकिन लंबे समय तक एक जगह पर टिककर बैठे रहने से यह पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है। 

4 of 5
मनुष्यों पर हुए इस शोध में पता चला कि दिमाग में रक्त के संचार में थोड़ी सी भी रुकावट आने पर सोचने-समझने की क्षमता और मेमरी पर प्रभाव पड़ता है। जबकि लंबे समय तक रक्त का संचार रुकने पर दिमाग से जुड़ी कई बड़ी बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। जिनमें डेमेंशिया और मेमरी लॉस शामिल है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठने से शरीर के सभी हिस्सों में रक्त का संचार प्रभावित होता है। इनमें सबसे ज्यादा असर हमारे पैरों पर पड़ता है। एक ही स्थिति में बैठे रहने से पैरों में अपंगता तक आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें, यह शोध इंग्लैंड की Liverpool John Moores University में किया गया।जिसे Journal of Applied Physiology में भी प्रकाशित किया गया। इस शोध में शोधकर्ताओं ने उन 15 लोगों पर शोध किया जो ऑफिस में 4 घंटे एक ही स्थान पर बैठकर काम कर रहे थे। ये लोग सिर्फ बाथरूम जाने के लिए ही अपनी सीट छोड़ते थे। शोधकर्ताओं ने इनके हर ब्रेक से पहले और बाद के ब्लड सर्कुलेशन को नोटिस किया। यहां तक कि 4 घंटे पूरे हो जाने के तुरंत बाद भी रक्त के संचार को लेकर एक स्टडी की गई। 4 घंटे लगातार बैठने से दिमाग में रक्त का संचार कम हो गया था। मगर जैसे ही उन्होंने सीट छोड़कर 2 मिनट के लिए वॉक की वैसे ही उनके दिमाग में ब्लड का फ्लो भी बढ़ गया। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों को दिमाग की सेहत बनाए रखने के लिए यह सलाह दी गई कि आप जहां काम करते हैं वहां के हॉल का काम के बीच-बीच में एक चक्कर जरूर लगा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें