फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टाइम पर कॉफी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक? देर शाम तो बिल्कुल ही ना पिएं

Wed, 18 Dec 2019 06:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Coffee - फोटो : Pixabay
कॉफी, सर्दियों में गर्मी का एहसास देने वाला पेय। ठंड में आप घर में बैठे हों या फिर आॅफिस में काम कर रहे हों और कोई कॉफी के लिए पूछे तो आप मना नहीं कर पाएंगे। है न? लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी पीने का भी एक समय होता है? पड़ गए न सोच में? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 8
Coffee - फोटो : Pixabay
बहुत सारे लोगों की सुबह चाय के बगैर नहीं होती, वहीं बहुत से लोगों की सुबह कॉफी के बगैर नहीं होती। चाय या कॉफी के बिना उन्हें सिर भारी होने की शिकायत रहती है। कई लोग मानते हैं कि कैफीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन कॉफी सही समय पर पी जाए तो यह नुकसान नहीं पहुंचाता।
विज्ञापन

3 of 8
कॉफी
सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत छोड़ें
कई सारे लोगों को सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत है। आपको भी ऐसी आदत है तो ये आदत छोड़िए। ऐसा करने से शरीर में मौजूद कॉर्टीसोल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म और स्ट्रेस रेस्पॉन्स को रेग्यूलेट करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। अगर आप सुबह उठते ही कॉफी का सेवन करने से आपके शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ने के साथ आपको मूड स्विंग्स की भी शिकायत होगी।  


 

4 of 8
कॉफी
खाली पेट कॉफी पीना छोड़ें
कभी भी खाली पेट कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार होता है कि हम किसी कारणवश सुबह से कुछ नहीं खा पाते। ऐसे में अगर आपने लंबे समय से कुछ नहीं खाया है तो आप कॉफी पीने की भूल न करें। इससे आपको एसिडिटी, अल्सर, कब्ज और पेट संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती है। खाली पेट कॉफी पीने से जब एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे सीने में जलन होने लगती है। 
विज्ञापन

5 of 8
कॉफी
वर्कआउट से पहले कॉफी पीना अच्छा
कैफीन एनर्जी बढ़ाने का कारक होती है। ऐसे में वर्कआउट से पहले कॉफी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है और इसमें मौजूद कैफीन के कारण आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है। हालांकि एक कप से ज्यादा कॉफी पीने से दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
coffee
नाश्ते और लंच के बीच पिएं कॉफी
सुबह नाश्ते के बाद और लंच के पहले का जो समय होता है, इस दौरान आप कॉफी पी सकते हैं। यह ऐसा समय होता है जब हर किसी को हल्की भूख लग रही होती है और शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। इस समय कॉफी पीने से दिनभर काम कर पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
green coffee
देर शाम कॉफी पीने से नुकसान
हमें देर शाम भी कॉफी पीने से बचना चाहिए। देर शाम कॉफी पीने से आपकी भूख मर जाती है। ऐसे में कई बार डिनर करने की इच्छा नहीं रहती। देर शाम तक कॉफी पीने से रात को सोने में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
coffee olive oil
सोने से पहले तो न ही पिएं कॉफी
सोने से पहले तो भूल से भी कॉफी नहीं पीनी चाहिए। कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो आपके निंद्रा चक्र(स्लीप साइकिल) को प्रभावित करता है। लगातार सोने से पहले कॉफी पीने से अनिंद्रा की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें