फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीज में कतई न रखें आलू, नहीं तो सकती है कैंसर की बीमारी

Wed, 18 Dec 2019 05:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
potato
आलू के बिना हर सब्जी अधूरी रहती है। ज्यादातर घरों में आलू को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज में रखा जाता है ताकि वो खराब न हो। अगर आप भी आलू को फ्रीज में रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि फ्रीज में रखा आलू आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी दे सकता है। फ्रीज में रखे आलू का आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
potato
क्या है मामला?
कई शोधों में यह बात स्पष्ट हुई है कि आलू को फ्रिज में रखना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, आलू में स्टार्च मौजूद होता है और फ्रीज में रखने से यह स्टार्च शुगर में तब्दील हो जाता है। यह सब होता है फ्रीज के ठंडे तापमान से जो कि स्टार्ट को शुगर में बदलता है। यही शुगर खतरनाक रसायन में तब्दील होकर आपको कैंसर की बीमारी दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
potato peel
शोधों में बताया गया है कि आप जब आलू को फ्रीज या फ्रीजर में रखते हैं तो इसमें मौजूद शुगर की मात्रा, आलू में ही मौजूद एमिनो एसिड ऐस्परैगिन के साथ मिलकर ऐक्राईलामाइड रसायन बनाती है जो कि सेहत के लिए घातक साबित होता है। ये वही रसायन है जिसका इस्तेमाल पेपर और प्लास्टिक बनाने के लिए होता है। इससे आप समझ सकते हैं कि आप आलू को फ्रीज में रखकर कितनी बड़ी भूल कर रहे हैं।
 

4 of 6
आलू
ऐसे में जब आप बाजार से आलू खरीद कर लाते हैं तो उसे फ्रीज में रखने की बजाय किसी ड्राई स्थान पर रखें ताकि वो खराब न हो। क्योंकि फ्रीज में रखे आलू को जब आप पकाएंगे तो इसमें मौजूद शुगर ऐक्राईलामाइड  रसायन में बदल जाएगा और आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी दे जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
potao - फोटो : आलू
क्या है ये ऐक्राईलामाइड?
ऐक्राईलामाइड एक रसायन है। यह रसायन ऐसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जिनमें स्टार्च होता है। स्टार्च उन खाद्य पदार्थों में ज्यादा होता है जिनको उच्च तापमान में पकाया जाता है। इनमें चिप्स, ब्रेड, फ्रेंच फ्राई और ओवन में पकाई जाने वाली चीजें शामिल हैं। स्वीडन के वैज्ञानिकों ने साल 2002 में इस बात का पता लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू
ऐक्राईलामाइड रसायन जानवरों में कैंसर की बीमारी का कारण होता है ऐसे में यह लोगों के सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर सकता है। इस बात को लेकर कुछ साल पहले ब्रिटेन की फूड स्टैंडर्ड एजेंसी (एफएसए) ने अपने नागरिकों के लिए एक चेतावनी भी जारी की थी। इसमें बताया गया था कि ऐक्राईलामाइड रसायन की वजह से लोगों को कैंसर हो सकता है। यह रसायन स्टार्च वाली चीजों में होता है और उच्च तापमान में पकाए गए आलू में भी मौजूद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें