सामान्यतौर पर शरीर में होने वाली दर्द की स्थिति में पेनकिलर ले लेने से आपको कुछ ही समय में आराम मिल जाता है। दर्द की स्थिति में पेनकिलर लेने के लिए हम डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन पर भी ध्यान नहीं देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टरी सलाह के ली गई दवाएं आपको कुछ पलों में आराम तो दिला सकती हैं पर इसके कारण कई तरह के अल्पकालिक-दीर्घकालिक साइड-इफेक्ट्स होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना पेनकिलर के दर्द को कैसे ठीक किया जा सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर बार दर्द के लिए पेनकिलर लेना आवश्यक नहीं है। हर घर में प्राकृतिक दर्द निवारक दवाएं होती हैं जो कई प्रकार के हल्के से लेकर तेज दर्द को पेनकिलर की ही तरह से ठीक करने की क्षमता रखती हैं। आमतौर पर हम घरों में मौजूद इन औषधियों के प्रभावों से अनजान होते हैं, पर इनको प्रयोग में लाकर आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
कान, दांत, मांसपेशियों, सिरदर्द और चोट के दर्द को कम करने में कई औषधियों को विशेष प्रभावी पाया गया है। आइए हमारे घरों में मौजूद ऐसी ही कुछ औषधीय दर्द निवारकों के बारे में जानते हैं।