फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: सुबह के नाश्ते में खाइए पपीता, कैंसर-डायबिटीज जैसे रोगों से मिलेगी सुरक्षा

Sun, 03 Oct 2021 11:55 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पपीता खाने के क्या फायदे हैं - फोटो : pixabay
दुनियाभर में तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के वर्षों से पपीते का सेवन किया जाता रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि पपीते में कई सारे ऐसे विटामिन्स और यौगिकों की मौजूदगी होती है जो शरीर को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है। आहार विशेषज्ञ इस फल के सेवन को काफी फायदेमंद मानते हैं। पपीते में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखने में सहायक मानी जाती है।

कोरोना के इस दौर में जब लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं, ऐसे में इस फल का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है। पपीते को विटामिन-सी का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा पेट को ठीक रखने, त्वचा की रंगत निखारने और अस्थमा जैसी क्रोनिक बीमारियों से सुरक्षा देने में भी पपीते के सेवन को काफी लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में पपीता खाने से शरीर को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पपीता के सेहत के लिए फायदे - फोटो : Pixabay
उम्र संबंधित परेशानियों में पपीते के फायदे
पपीते में कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो उम्र संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। पपीते में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट जेक्सैंथिन, हानिकारक नीली प्रकाश किरणों को फ़िल्टर करता है। ऐसे में यह आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पपीते का सेवन करने से उम्र से संबंधित कई अन्य प्रकार की गंभीर समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज में पपीता खाने के फायदे - फोटो : iStock
डायबिटीज में फायदेमंद है पपीता
डायबिटीज के रोगियों के लिए अक्सर फलों का चयन करना काफी कठिन रहता है, पपीते का सेवन ऐसे लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि टाइप-1 मधुमेह वाले लोगों को  उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करना चाहिए, इससे रक्त शर्करा का स्तर कम होता है। पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन रक्त शर्करा, लिपिड और इंसुलिन के स्तर में सुधार करने में भी सहायक माना जाता है। 

4 of 5
कैंसर में फायदेमंद है पपीता - फोटो : Pixabay
कैंसर का खतरा हो सकता है कम
शोध से पता चलता है कि पपीते में मौजूद लाइकोपीन यौगिक, कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है जिनका कैंसर का इलाज चल रहा होता है। इसके अलावा पपीते में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन, भी कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। कैंसर एपिडेमियोलॉजी एंड प्रिवेंशन बायोमार्कर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार बीटा-कैरोटीन से भरपूर आहार का सेवन करने से युवाओं को प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ सुरक्षा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हड्डियों के लिए फायदेमंद है पपीता खाना - फोटो : iStock
हड्डियों को मिलती है मजबूती
पपीते को हड्डियों की सेहत बेहतर रखने में फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों में विटामिन-के की कमी होती है उनमें हड्डी टूटने का खतरा अधिक होता है। पपीते के सेवन से इस कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। पपीते में विटामिन-के के साथ, कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए पपीते का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें