फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Food Day 2024: दिल को रखना चाहते हैं सेहतमंद? आहार में ये एक बदलाव आपके लिए बहुत लाभकारी

Wed, 16 Oct 2024 10:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com
हृदय रोगों का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चे भी हृदय रोग और इसके जोखिम कारकों का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इसका प्रमुख कारण हो सकती है। विशेषतौर पर खान-पान पर ध्यान न देना, नमक-प्रोसेस्ड चीजों का अधिक सेवन हृदय रोगों के लिए प्रमुख कारक हो सकते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि खान-पान में बदलाव, विशेषतौर पर खाने के लिए सही तेल के चयन की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) को इसके लिए बहुत फायदेमंद पाया गया है। ऑलिव ऑयल को आहार का हिस्सा बनाकर न सिर्फ आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकते हैं साथ ही इससे हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार अन्य कारकों को भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑलिव ऑयल के फायदे - फोटो : Freepik.com
क्यों फायदेमंद माना जाता है ये ऑयल

ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो बल्ड प्रेशर को दुरुस्त रखते हैं। यह तेल हृदय को भी स्वस्थ बनाए रखता है। जैतून के तेल में विटामिन ई, के आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

इस तेल मौजूद पॉलीफेनोल्स धमनियों को रिलैक्स करने और खोलने में मदद करते हैं। इससे हृदय की सेहत दुरुस्त रहती है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। यह तेल गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने और बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। जैतून के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑलिव ऑयल - फोटो : Freepik.com
वजन कम करने में भी सहायक

वजन कम करने के लिए आप जैतून के तेल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इस तेल से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे खाने की क्रेविंग्स कम होती हैं और पेट भरे रहने का एहसास होता है। इससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है और मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है। जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण होने से यह सूजन कम करता है और गठिया जैसे रोगों में राहत देता है।

4 of 5
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल बंसल बताते हैं, प्रतिदिन एक चम्मच जैतून का तेल सलाद में डालकर खाने या खाना पकाने में इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस तेल का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस तेल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले  गुण और सैचुरेट फैट होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप संक्रमण तथा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेन के लिए फायदेमंद - फोटो : Freepik.com
अल्जाइमर रोग का भी कम होता है जोखिम

हार्वर्ड विश्वविद्यालय सहित शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने ऑलिव ऑयल के सेवन को बहुत लाभकारी पाया है। एक शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि प्रतिदिन लगभग एक चम्मच जैतून के तेल का सेवन डिमेंशिया के कारण मृत्यु के जोखिम को लगभग 30 प्रतिशत तक कम कर सकती है। 28 वर्षों तक अमेरिका में 92,000 से अधिक वयस्कों के डेटा का अवलोकन करने पर पता चला कि ऑलिव ऑयल न सिर्फ अल्जाइमर से बचाने में लाभकारी है साथ ही इससे इन रोगों के कारण मौत के खतरे को भी कम कर सकते हैं।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें