फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट और जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण इलाज है ये फल

Tue, 14 May 2019 09:23 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खुद का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। अधिकांश लोग गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फलों का ज्यादा सेवन करते हैं। ऐसे में फालसा फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर फालसा गर्मियों में अधिका मात्रा में सेवन करना चाहिए। आपको बताने जा रहे हैं कि फालसा किस तरह सेहत के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
फालसा फल के रस का सेवन शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। फालसा पित्त की समस्याओं को दूर करने और पाचन क्रिया को सुचारू करने में मदद करता है। फालसा में विटामिन सी और खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सांस की समस्याओं में फायदेमंद
फालसा फल सांंस की समस्या, कफदोष को ठीक करने में भी मददगार होता है। फालसा के रस का नियमित रूप से सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं के इलाज में फायदा मिलता है। फालसा फल का सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।

4 of 5
- फोटो : file photo
पेट दर्द व दस्त में रामबाण
पेट दर्द व दस्त की समस्या होने पर अगर आप फालसा फल का सेवन करते हैं तो पेट दर्द को ठीक करने और दस्त को रोकने में मदद करेगा। पेट दर्द में राहत पाने के लिए आप भुनी हुई अजवायन के साथ फालसा का रस डालकर इस मिश्रण को पी सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फालसा फल सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है। फालसा फल गठिया रोग में होने वाली सूजन और पेट दर्द से राहत पाने में फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से गठिया के रोग में आराम मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें