फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर का कमाल: जले कटे का निशान मिटाए, मुंहासों को करे दूर और दर्द में भी है रामबाण इलाज

Sun, 01 Nov 2020 02:06 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कपूर और कपूर का तेल - फोटो : Social media
कपूर के बारे में आप कितना जानते हैं? क्या आप इसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं? पूजा-पाठ, हवन-आरती में कपूर का प्रयोग तो अक्सर हर घरों मेंं होता है, लेकिन इसके अलावा भी कपूर कई तरह से उपयोगी है। रोजमर्रा की जिंदगी में होनेवाली कई तरह की समस्याओं का यह रामबाण उपाय होता है। कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाया जाता है। इस कारण यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए भी यह बेहद उपयोगी है। हमारे लिए कपूर और कपूर का तेल दोनों ही बहुत काम की चीज है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
camphor - फोटो : Pixabay
  • कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से मुंहासे और फोड़े-फुंसी ठीक होने लगते हैं। यही नहीं, चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से के पुराने दाग-धब्बों को भी यह जड़ से समाप्त कर देता है। 
  • तनाव कम करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। कपूर के तेल को माथे पर लगाने या फिर बालों में इसकी चंपी करने से तनाव कम होता है।
विज्ञापन

3 of 7
hair fall - फोटो : social media
गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है। बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं और मजबूत होते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।

4 of 7
camphor oil - फोटो : Pixabay
एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों को डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी। इससे फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी। पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है, जबकि पैरों के दर्द में भी यह राहत देता है। 
विज्ञापन

5 of 7
जले का निशान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
आपकी त्वचा पर यदि कोई जले या कटे का निशान हो तो उस हिस्से पर कपूर का तेल से निशान हल्के होते चले जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। त्वचा की अन्य तरह की समस्याओं में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शरीर के अंदरुनी दर्द में भी कपूर का तेल एक असरदार औषधि है। शरीर के जिस भी भाग में दर्द हो, वहां कपूर के तेल को हल्का गुनगुना कर उससे मसाज करने पर बहुत राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Camphor and Camphor oil - फोटो : Pixabay
कपूर का तेल बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होता है, जबकि आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसे घर पर तैयार करने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर छोड़ दें। नारियल तेल द्वारा कपूर के गुणों को अवशोषित कर लेने के बाद कपूर का तेल तैयार हो जाएगा। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी मात्र के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लेना ज्यादा श्रेयस्कर है।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें