फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास छाछ, बढ़ने लगेगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 25 May 2021 07:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक गिलास छाछ का सेवन जरूर से करना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

गर्मी के मौसम को आसानी से एक गिलास छाछ के सहारे से काटा जा सकता है। छाछ एक दिव्य पेय है। इसके सेवन से कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं इसलिए प्रतिदिन एक गिलास छाछ का सेवन जरूर से करना चाहिए। प्राचीन ग्रंथों में भी स्वास्थ्य की दृष्टि से छाछ का सेवन बहुत लाभकारी बताया है। आजकल लोग छाछ में पीसा हुआ जीरा, काला नमक आदि मसाले डालकर इसके स्वाद को और भी अच्छा बना देते हैं। इन चीजों को डालने से पेट की समस्या में छाछ और भी गुणकारी साबित होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए छाछ के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
आपका शरीर चुस्ती- फुर्ती से भरपूर रहेगा - फोटो : pixabay

डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात
गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना बहुत सामान्य बात है। पानी के कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। शरीर थकने लगता है, बेचैनी और घबराहट होने लगता हैं। यदि आप चाहते हैं कि ये सारी समस्याएं आप से दूर रहें तो नियमित रूप से इस मौसम में एक गिलास छाछ का सेवन जरूर करें। आपका शरीर चुस्ती- फुर्ती से भरपूर रहेगा। 

विज्ञापन

3 of 5
रक्तचाप के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है - फोटो : file photo

रक्तचाप को कम करे
रक्तचाप के मरीजों के लिए भी छाछ पीना बहुत लाभदायक है क्योंकि इसमें बायोएक्टिव प्रोटीन पाया जाता है। छाछ में मौजूद विशेष प्रोटीन रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है लेकिन उच्च रक्तचाप से जूझ रहे मरीज इस बात का ध्यान रखें कि छाछ में नमक डालकर उसका सेवन न करें और नियमित रूप से ताजी छाछ पिएं। छाछ में पानी मिलाकर उसका सेवन करना रक्तचाप के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। 

4 of 5
मसालेदार भोजन खाने में आ गया है तो छाछ का सेवन जरूर करें - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याएं दूर करे
पेट की किसी भी तरह की समस्या में छाछ अमृत की तरह काम करती है। एसिडिटी होने पर इसका सेवन जरूर करें। गर्मी में यदि तला हुआ या मसालेदार भोजन खाने में आ गया है तो छाछ का सेवन जरूर करें। छाछ का सेवन करने से आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। इसमें मसाले डालकर पीने से पेट की समस्या, गर्मी, जलन आदि में और भी जल्दी राहत का अनुभव आप कर सकेंगे। खाने के बाद प्रतिदिन भी आप छाछ का सेवन करेंगे तो कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों की रोग-प्रतिरोधाक क्षमता बढ़ने लगती है - फोटो : Pixabay
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
छाछ में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पाया जाता है जो कि बुरे जीवाणुओं से लड़कर उन्हें खत्म कर देता है। मधुमेह से पीड़ित महिला मरीजों में कैंडिडा संक्रमण पाया जाता है जिसे कि छाछ के सेवन से खत्म किया जा सकता है। नियमित रूप से छाछ पीने वाले लोगों की रोग-प्रतिरोधाक क्षमता बढ़ने लगती है, उन्हें आए-दिन बीमारियां नहीं होती हैं। छाछ पीकर शरीर को पूरी तरह से आसानी से स्वस्थ रखा सकता है। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें