फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद भी-सेहत भी: डायबिटीज से परेशान हों या हो पाचन की समस्या, कई रोगों में कारगर है इस फल का सेवन

Sat, 31 Jul 2021 03:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कई रोगों को ठीक करने में फायदेमंद है फल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
केला दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। लगभग हर मौसम में आसानी से उपलब्ध इस फल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। केले में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। ब्लड-प्रेशर की समस्या से लेकर कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में इस फल का कोई मुकाबला नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना केले का सेवन करना चाहिए, इससे दैनिक जीवन के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से की जा सकती है। आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक केले में उचित मात्रा में फाइबर के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
एक मध्यम आकार के केले (118 ग्राम) से पोटेशियम (दैनिक जरूरतों का 9 फीसदी), विटामिन बी6 (दैनिक जरूरतों का 33 फीसदी), विटामिन सी (दैनिक जरूरतों का 11 फीसदी), मैग्नीशियम (दैनिक जरूरतों का 8 फीसदी), कॉपर (दैनिक जरूरतों का 10 फीसदी), मैंगनीज: (दैनिक जरूरतों का 14 फीसदी), कार्ब्स (24 ग्राम) ,फाइबर (3.1 ग्राम) और प्रोटीन (1.3 ग्राम) आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में केले के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रक्तचाप को ठीक रखने में फायदेमंद है केले का सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है केले का सेवन
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए), ब्लड-प्रेशर से बचे रहने के लिए लोगों को भोजन में नमक का मात्रा को कम करने और पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों की मात्रा को बढ़ाने की सलाह देता है। पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे में ब्लड-प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए रोजाना केले का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक मध्यम आकार के केले से दैनिक पोटेशियम की जरूरतों का लगभग 9 फीसदी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है केले का सेवन - फोटो : iStock
अस्थमा से परेशान लोगों के लिए केला है फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उन्हें केले का सेवन जरूर करना चाहिए। इसी से संबंधित साल 2007 में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया कि केला खाने से अस्थमा से पीड़ित बच्चों में घरघराहट की समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है। इसका एक कारण केले में एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम की मात्रा हो सकती है। हालांकि इन निष्कर्षों की पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। अस्थमा, रोगी डॉक्टर की सलाह पर केले का सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
मधुमेह रोगी भी पा सकते हैं केले से लाभ - फोटो : Pixabay
डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है केला खाना
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन सभी लोगों को केले के सेवन की सलाह देता है क्योंकि इनमें फाइबर का मात्रा अधिक होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक फाइबर, रक्त शर्करा के स्तर को भी कम करने में सहायक हो सकता है। इस से संबंधित साल 2018 में अध्ययन की समीक्षा के आधार पर विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला कि हाई फाइबर डाइट लेने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है वहीं जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज की समस्या है उनमें यह रक्त शर्करा को कम करने में सहायक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन तंत्र को ठीक करता है केला - फोटो : Pixabay
पाचन को सुधारने में बेहद फायदेमंद है केले का सेवन
केले में पानी और फाइबर दोनों की मात्रा अधिक होती है, यही कारण है कि इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक मध्यम आकार का केला दिन के फाइबर की जरूरत का लगभग 10 फीसदी पूर्ति कर सकता है। जिन लोगों को दस्त की समस्या होती है, सामान्यतौर पर उनमें पानी और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। केला आसानी से इन पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है, यही कारण है कि दस्त में लोगों को केला खाने की सलाह दी जाती है।
साल 2012 के एक अध्ययन के अनुसार हाई फाइबर डाइट, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) वाले रोगियों में सूजन, गैस और पेट की ऐंठन की समस्या को ठीक करने में सहायक हो सकता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कते रहती हैं उन्हें भी रोजाना केले खाने की सलाह दी जाती है। 


------------
स्रोत और संदर्भ: 
Evidence-Based Health Benefits of Bananas

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। किसी भी बीमारी में केले के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें