फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Habits: सुबह की ये गड़बड़ आदतें आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक, आज से ही कर लें इनमें सुधार

Tue, 27 Feb 2024 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुबह की गड़बड़ आदतें - फोटो : istock
स्वस्थ दिनचर्या आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकती है। विशेषकर सुबह की आदतों को लेकर सभी लोगों को और भी अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। इसका सीधा असर आपकी सेहत और उत्पादकता पर देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह की आदतें अगर अच्छी होंगी तो आपका पूरा दिन बेहतर और ऊर्जा से पूर्ण हो सकता है। मन की सकारात्मकता और शरीर को स्वस्थ-फिट बनाए रखने में सुबह की कुछ आदतों का विशेष योगदान हो सकता है।

पोषण विशेषज्ञ बताते हैं, जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है और इसके लिए जरूरी है कि आप सुबह की आदतों को ठीक रखें। सुबह जल्दी उठने से लेकर आहार में कुछ बदलाव आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं। सभी लोगों को स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते रहना जरूरी है। कुछ आदतों को अभी से छोड़ने का निश्चय कर लें।
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा देर तक सोना ठीक नहीं - फोटो : istock
अलार्म को बार-बार न करें स्किप

सुबह बेड से जल्दी उठ पाना हम में से ज्यादातर लोगों के लिए किसी कठिन  टास्क से कम नहीं होता है। क्या आप भी अक्सर सुबह का अलार्म बार-बार स्किप करके स्नूज़ बटन दबाते हैं ताकि थोड़ी देर और नींद पूरी की जा सके? अगर हां तो इस आदत में तुरंत सुधार कर लें। अलार्म को स्नूज करने से सुबह जल्दी उठने की आदत प्रभावित हो सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि सुबह जल्दी उठना आपके शारीरिक और मानसकि दोनों प्रकार की सेहत के लिए बेहतर है। 
विज्ञापन

3 of 5
कैफीन का अधिक सेवन न करें - फोटो : istock
चाय-कॉफी से न करें दिन की शुरुआत

चाय-कॉफी में कैफीन पाई जाती है, ये आपको कुछ ही समय में ऊर्जा तो प्रदान कर देती है पर सुबह खाली पेट या बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं तो इसके कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स की भी खतरा हो सकता है। यदि बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं तो इससे नींद की समस्या, चिंता और मूड में बदलाव से संबंधित दिक्कतों का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा हाई कैफीन का सेवन हृदय स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

4 of 5
सुबह का नाश्ता जरूरी - फोटो : istock
सुबह का नाश्ता न करें स्किप

कई लोगों का मानना है कि नाश्ता न करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन वास्तव में ये आदत आपके लिए फायदे की जगह बहुत नुकसानदायक हो सकती है। नाश्ता न करने से  मोटापा बढ़ने, मधुमेह और हृदय रोग की समस्याओं का जोखिम भी हो सकता है। शोध से पता चलता है कि रात में 6-8 घंटे खाली पेट रहने के बाद सुबह का नाश्ता न करना आपमें कमजोरी का कारण बन सकती है। पौष्टिक नाश्ता करना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण आदतों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नियमित व्यायाम जरूरी - फोटो : Istock
व्यायाम के लिए समय न निकालना

गतिहीन जीवनशैली को शोधकर्ताओं ने कई प्रकार की बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया है। अगर आप सुबह व्यायाम करते हैं तो इससे शरीर सक्रिय होता है और मस्तिष्क में हैपी हार्मोन बढ़ता है। वहीं अगर व्यायाम न किया जाए तो इसके कारण वजन बढ़ने और मोटापा होने के साथ दिल का दौरा, स्ट्रोक और सांस लेने में समस्या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविध के लिए रोजाना समय जरूर निकालना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें