फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आपकी ऐसी आदतें पैंक्रियास को पहुंचाती हैं नुकसान, गंभीर समस्याओं का बढ़ जाता है खतरा

Tue, 18 Jan 2022 06:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैंक्रियास की समस्या - फोटो : Pixabay
शरीर को निरंतर बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए सभी अंगों का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। शरीर को यदि समय पर संतुलित-पौष्टिक भोजन मिलता रहे और हर रूटीन लय-ताल में रहे तो शरीर भी सुचारू रूप से काम करता रहता है। लेकिन कई बार यह होता है कि हम जानते-बूझते अपनी कुछ आदतों से शरीर के लिए परेशानी खड़ी करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ होता है जब शरीर में शांति से रह रहे पैंक्रियास को हम परेशान करते हैं। 

पैंक्रियास, पेट में पीछे की ओर एक छोटा सा अंग होता है। यह आपके पाचन और हार्मोन्स से संबंधित कार्यों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो भी हम खाना खाते हैं तो पैंक्रियास उसे कोशिकाओं के लिए ईंधन के रूप में बदलने में मदद करता है, पाचन को सुचारू बनाता है तथा खून में शुगर की मात्रा को व्यवस्थित बनाए रखता है। क्योंकि यह अंग पाचन में मदद करने वाले एन्जाइम्स और इन्सुलिन का उत्पादन करता है, ऐसे में इसे होने वाली कोई भी दिक्कत पाचन में गड़बड़ी, खून में शुगर की मात्रा बढ़ने और हार्मोन असंतुलन जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
पैंक्रियास को रखें स्वस्थ - फोटो : iStock
पैंक्रियास की सेहत का रखें ध्यान
पैंक्रियास एक ऐसा अंग है जो बहुत शांति से पीछे की लाइन में बैठकर अपना काम कर रहा होता है लेकिन जब हम बार-बार उसका काम करने में बाधा डालते हैं, तो उसकी लय बिगड़ जाती है और पाचन संबंधी गंभीर बीमारियां या कैंसर तक हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी आदतें इस अंग के सामान्य कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा देर तर भूखा रहना नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
लंबे समय तक भूखे रहना
सुबह का नाश्ता स्किप कर देना, काम की जल्दबाजी में भूखे रह जाना, कड़क डायटिंग के चक्कर में खाना छोड़ देना, कठिन व्रत-उपवास करना, ये वे सब कारण हैं जो आपके शरीर पर बुरा असर डालते हैं। डॉक्टर अक्सर यह चेतावनी देते हैं कि भरपेट खाने से आपको उतनी दिक्क्त नहीं होगी जितनी भूखे रहने से होगी। डायबिटीज के पीछे भी यह एक बड़ा कारण बन सकता है। जब आप भूखे रहते हैं तो आपका लिवर इसे झेल नहीं पाता और बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल बनाने लगता है। यह कोलेस्ट्रॉल आगे जाकर पथरी (गॉलस्टोन) का रूप ले लेता है और पैंक्रियाज में अटक जाता है। इसलिए कोशिश करें कि भले ही कम भोजन करें लेकिन एकदम भूखे न रहें। खासकर रात को खाली पेट बिलकुल न सोएं। 

4 of 5
नींद की समस्या हो सकती है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
नींद की कमी
अच्छी और भरपूर नींद न केवल पूरे शरीर बल्कि दिमाग के लिए भी बूस्टर का काम करती है। रात को देर से सोना,अनिद्रा, नींद में असंतुलन जैसी स्थितियां पैंक्रियाज के काम में बाधा डालती हैं और इसके इन्सुलिन उत्पादन को असंतुलित कर सकती हैं। यह भी डायबिटीज के पीछे का एक कारण बन सकता है। इसलिए  रात में भरपूर और अच्छी नींद जरूर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेवजह दवाइयां न खाएं - फोटो : Pixabay
बेवजह दवाइयां खाना
दर्दनिवारक, एसिडिटी दूर करने की गोलियां या अन्य ओवर द काउंटर दवाइयां जो अक्सर लोग अपने मन से ले लेते हैं, इनकी आदत सबसे बुरा प्रभाव लिवर और पैंक्रियास पर ही छोड़ती हैं। इनकी वजह से इन दोनों ही अंगों को गंभीर क्षति पहुंच सकती है।
इनके अलावा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बढ़ना, सिगरेट और शराब का सेवन जैसी आदतें भी पैंक्रियास के काम में बाधा डाल सकती हैं। इनसे लिवर और पैंक्रियास दोनों को ही गंभीर खतरा पहुंच सकता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें