ना केवल दवाइयां, खाने पीने की चीजें और कॉस्मेटिक्स एक्सपायर होते हैं बल्कि रोजाना की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हम अनजाने में खराब होने के बाद भी प्रयोग करते रहते हैं क्योंकि उन पर एक्सपाइरी डेट लिखी नहीं होती या फिर उन पर हमारा ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
2 of 10
- फोटो : getty images
सबसे पहले जिस चीज का नाम आता है वो है तौलिया। ये रोजाना प्रयोग होने वाली चीजे हैं और इसे हर कोई प्रयोग में लाता है। तौलिया ऐसी चीज हैं जिसमें बहुत सारा बैक्टीरिया आसानी से जगह बना लेता है। ऐसे में जरुरी है इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। हर दो से तीन दिन पर इसे धोया जाए और हर 3 से 4 महीने बाद बदल दें। रुमाल को भी हर 3 से 4 महीने में बदल दें।
विज्ञापन
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
3 of 10
- फोटो : getty images
महिलाओं को ब्रा काफी समय तक प्रयोग लाने के बाद काफी आरामदायक हो जाती हैं। और उसे हम लंबे समय तक प्रयोग करते हैं। लेकिन सोचिए रोजाना प्रयोग होने वाली ये ब्रा में पसीने की वजह से कितने कीटाणु लिए रहती है। तो फिर इससे होने वाले बीमारियों से बचने के लिए इन्हें हर कम से कम 6 महीने बाद बदल दें।
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
4 of 10
- फोटो : getty images
अंडरगार्मेंट्स के साथ भी यही होता है। इन्हें भी कम से कम 6 से 8 महीने से ज्यादा प्रयोग ना करें।
विज्ञापन
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
5 of 10
- फोटो : getty images
गर्मियों में धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में लोग महंगे सनस्क्रीन खरीद लेते हैं। लेकिन गर्मियों में प्रयोग ना हो पाने की वजह से सालों रखे रहते हैं ताकि अगली गर्मी में प्रयोग किए जा सके। ऐसी लापरवाही ना करें। अगली गर्मी में प्रयोग करने से पहले एक बार एक्सपाइरी डेट जरुर देख लें। या फिर खरीदते समय उतना ही खरीदें जितना प्रयोग हो सके।
विज्ञापन
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
6 of 10
- फोटो : getty images
यहीं कंघियों के साथ भी होता है। बहुत ज्यादा समय तक इनका प्रयोग ना करें क्योंकि इनके ऊपर एक्सपाइरी डेट नहीं होती तो इसका मतलब ये नहीं है कि इन्हें हमेशा प्रयोग करते रहें। कंघियों को हर साल बदल दें। इसमें रोजाना काफी गंदगी जमा होती है जिससे सिर की त्वचा को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
7 of 10
- फोटो : getty images
जो लोग कांटेक्ट लैंस प्रयोग करते हैं उन्हे कई बार अंदाजा नहीं रहता कि या फिर जानबूझकर प्रयोग करते रहते हैं। लैंसेस को लिखे हुए या फिर बताए समय तक ही प्रयोग में लाएं वरना ये आंखों को नुकसान पहुंता सकते हैं।
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
8 of 10
- फोटो : getty images
बहुत सारे लोग घर में फस्ट एड बॉक्स तो रख लेते हैं लेकिन उन्हें समय-समय पर चेक नहीं करते। कई बार ज्यादा प्रयोग ना होने की वजह से लोग भूल जाते हैं और उसमें रखी दवाइयां या बैंडेज खराब हो जाते हैं। हर 6 महीने बाद फस्ट एड बॉक्स को चेक करें और देखे कि कौन सी दवाई खराब हुई है या नहीं।
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
9 of 10
- फोटो : getty images
नहाते समय लोग लूफा का प्रयोग करते हैं। ये भी हर 3 महीने में बदल देना चाहिए। पानी की वजह से कई सारे बैक्टीरिया जम जाते हैं जो नुकसान पहुंचाते हैं। तो इसे समय रहते बदल देना चाहिए।
इन चीजों की एक्सपाइरी डेट के बाद भी अनजाने में हो रहा है प्रयोग
10 of 10
- फोटो : getty images
टूथब्रश रोजाना प्रयोग करते हैं। कुछ लोग एक ब्रश को सालों प्रयोग करते हैं। रोजाना प्रयोग होने की वजह से इसमें हजारों कीटाणु जम जाते हैं जो अनजाने में दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा ब्रश के ब्रसल्स भी कुछ समय बाद खराब हो जाते हैं। तो हर 4 से 6 महीने बाद या फिर अगर उसके ब्रसेल्स ज्यादा खराब हो गए हो तो 3 महीने में ही उसे बदल दें।